अंतर्राष्ट्रीय

 ईरानी कमांडर ने धमकाया अमरीका को

एजेंसियां— तेहरान, अमरीकी युद्धपोत के मध्य एशिया की ओर बढऩे की खबरों के बीच ईरानी पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमरीका को सीधी धमकी दे दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर ने कहा है कि ईरान की अंगुली ट्रिगर पर ही रखी है, बस दबाने की देर है। बता दें कि ईरान में इस्लामिक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों को कुचलने में इसी फोर्स को लगाया गया था। गोलीबारी में हजारों लोगों की जान चली गई है। रिपोट्र्स के मुताबिक कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपॉर ने कहा है कि अमरीकी किसी भी गलतफहमी में न रहें।

ईरान की सरकार और सेना दोनों अब पहले से ज्यादा तैयार हैं। बस कमांडर इन चीफ के आदेश का इंतजार है। बता दें कि 28 दिसंबर को ईरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे और इसके बाद ईरान की फोर्स ने आंदोलनकारियों को बुरी तरह से कुचला। इसी के बाद ईरान और अमरीका के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। अमरीका ने कहा था कि अगर ईरान इसी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों की हत्या करवाता है और उन्हें गिरफ्तार करने के बाद सामूहिक रूप से फांसी देता है, तो अमरीका यह बर्दाश्त नहीं करेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमरीका से डरकर ईरान ने 800 लोगों की फांसी पर रोक लगा दी। हालांकि ईरान के शीर्ष सरकारी वकील ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button