उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में मछली पकड़ने के दौरान चाचा-भतीजा डूबे

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेंधोली बाजार के पास स्थित एक नाले में मछली पकड़ने गए भतीजे को डूबने से बचाने के चक्कर में चाचा की भी डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने चाचा का शव बरामद कर लिया है जबकि भतीजे की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के अनुसार चाचा का शव बरामद कर लिया गया है जबकि भतीजे के शव की तलाश जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि लल्ले (25) शनिवार शाम मेंधोली बाजार के पास एक नाले में मछली पकड़ रहा था। जब लल्ले गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो उसके चाचा नन्हें विश्वकर्मा (45) उसे बचाने के लिए पानी में कूद गए लेकिन अधिक गहराई और तेज बहाव के कारण वह भी डूब गए। 

सूचना मिलने पर पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने विश्वकर्मा का शव बरामद कर लिया। हालांकि, रात आठ बजे तक तलाश जारी रहने के बावजूद लल्ले का शव नहीं मिल सका। अंधेरा होने के कारण तलाश अभियान रोक दिया गया और अब सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Related Articles

Back to top button