मध्यप्रदेश

पति से परेशान महिला ने भोपाल में भदभदा ब्रिज से लगाई छलांग, नाविकों ने दिखाई बहादुरी से बची उसकी जान

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक महिला पारिवारिक तनाव से परेशान होकर भदभदा डैम में छलांग लगा दी है। महिला की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर मौजूद नाव चालकों ने उसे छलांग लगाते हुए देख लिया। नाव चालकों ने बिना देर किए महिला की जान बचा ली है।

महिला को सुरक्षित बाहर निकाला

नाव चालकों की तत्परता से महिला बच गई है। समय रहते नाविकों ने उसे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घटना शनिवार शाम की है। पारिवारिक तनाव से परेशान होकर महिला ने भदभदा ब्रिज से छलांग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि वह रातीबड़ क्षेत्र की रहने वाली है।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर कमला नगर पुलिस भी मामले की जानकारी में जुट गई। कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि महिला ने भदभदा ब्रिज के पास तालाब में छलांग लगाई थी। मौके पर मौजूद नाव चालक ने उसे तत्काल बचा लिया।

पति से परेशान थी महिला

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति से परेशान थी। उसका आरोप है कि पति उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। इसी पारिवारिक तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल महिला की जान बच गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और महिला की परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने समझाइश देते हुए महिला को परिवार के हवाले कर दिया है। साथ ही परिवार के लोगों को भी समझाइश दी है। उसे मेडिकल चेकअप के लिए हमीदिया ले जाया गया था, जांच के बाद वह ठीक है।

Related Articles

Back to top button