खेल

एक-दूसरे का विजय रथ रोकने उतरेंगे राजस्थान और आरसीबी

गुवाहाटी। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मैच में सीजन की दो बेहतरीन टीमों राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु का आमना-सामना होगा, जिसमें एक टीम दूसरी टीम की जीत की लय तोडऩा चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध आठ विकेट से जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद गुजरात टाइटंस को छह रन से हराया और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 रन से मुकाबला जीता। यह टीम जीत की हैट्रिक लगाकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है।

वहीं, आरसीबी शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। इस टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हराया था। दोनों टीमों के पास जबरदस्त बैटिंग लाइन-अप है। हालांकि रियान पराग की कप्तानी में आरआर की गेंदबाजी थोड़ी ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। दोनों टीमों के तेज गेंदबाज नई गेंद से उतने ही खतरनाक हैं।

Related Articles

Back to top button