खेल

गॉले टेस्ट में तीन स्पिनर के साथ उतरेगा भारत, टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने दिए संकेत

एजेंसियां— गॉले, भारत गॉले टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रविंद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। मोर्केल ने कहा, तीनों गेंदबाजों की स्किल्स अलग-अलग है। इनमें 20 विकेट लेने की काबिलीयत है। कुलदीप बाएं हाथ की कलाई वाली स्पिन से गेंदबाजी करते हैं। जडेजा लगतार विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, सुथार ऊंचे कद के साथ पुराने दौर वाली बाएं हाथ की स्पिन डालते हैं। मोर्केल ने आगे कहा कि गॉले की पिच पर भारत के स्पिन गेंदबाज टीम को अटैकिंग ऑप्शन देते हैं। मैच आगे बढऩे के साथ पिच पर स्पिनरों को मदद करेगी।

उन्होंने कहा, यहां खेले गए मैचों पर नजर डालें, तो तीन स्पिनरों के साथ जाना सही लगता है। हालांकि मोर्केल का मानना है कि कप्तान शुभमन गिल इन गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल करते हैं, इसपर काफी कुछ निर्भर करेगा। टीम मोहम्मद सिराज के साथ एक और तेज गेंदबाज खेल सकता है। मोर्केल ने कहा कि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ में से जिसे प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी, वह जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों ने काफई डोमेस्टिक क्रिकेट खेला है। मोर्केल ने माना कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती गर्मी होगी। उन्होंने कहा, तेज गेंदबाज के लिए 20 से 35 ओवर के बाद गेंद नरम हो जाएगी। गेंदबाजों को क्रीज का इस्तेमाल करने और शॉर्ट बॉल के इस्तेमाल में समझदारी दिखाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button