स्वास्थ्य

एसिडिटी नहीं छोड़ रही पीछा? ताे कभी भी खाली पेट ना खाएं ये खतरनाक फूड्स

 डेस्क: आपकी सुबह की आदतें आपके दिन का मूड तय करती हैं। आप सुबह उठने के तुरंत बाद जो लाइफस्टाइल अपनाते हैं या सुबह खाली पेट जो खाना खाते हैं, वह लंबे समय में आपकी हेल्थ को बना या बिगाड़ सकता है। खाली पेट कुछ भी खाने या पीने से पाचन तंत्र पर बड़ा असर पड़ता है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के अनुसार, खाली पेट ये फूड्स अक्सर गैस, एसिडिटी और पेट की समस्याओं को जन्म देते हैं।


कॉफी और कैफीनयुक्त ड्रिंक

सुबह खाली पेट कॉफी पीना सबसे आम आदत है लेकिन खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है। पेट के लिए बेहतर कॉफी के साथ थोड़ा ब्रेड या नट्स लें।


फ्रूट्स (खासकर खट्टे फल)

खट्टे फल जैसे संतरा, अनार, नींबू खाली पेट लेने से एसिडिटी और पेट दर्द  कर सकते हैं। खाली पेट में पेट का पीएच असंतुलित होता है। बेहतर होगा कि फ्रूट्स ब्रेकफास्ट के बाद या नट्स के साथ लें।


 पैकेज्ड और जंक फूड

सॉफ्ट ड्रिंक, चिप्स, ब्रेड, पेस्ट्री जैसे फूड को खाली पेट बिल्कुल ना खाएं।  ये अधिक प्रोसेस्ड, हाई शुगर और फैट वाले होते हैं। इन चीजों को  खाली पेट लेने से पेट फूलना, गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है।


अंडा और मांस (भारी प्रोटीन)

अंडा या मांस खाली पेट लेने से पाचन धीमा हो सकता है। भारी प्रोटीन एसिड और पेट में भारीपन पैदा कर सकती है। बेहतर होगा कि सुबह हल्का ब्रेकफास्ट जैसे ओट्स, ड्रोप फ्रूट्स के साथ लें।


ठंडी चीजें और आइसक्रीम

 खाली पेट आइसक्रीम या ठंडी ड्रिंक लेने से पेट की म्यूकस लाइनिंग पर असर पड़ता है। पेट दर्द और एसिडिटी बढ़ सकती है


खाली पेट खाने के लिए सुरक्षित विकल्प

ओट्स या दलिया, हल्का दलिया या खिचड़ी, मिल्क या हल्का फ्रूट स्मूदी, सूप या गर्म पानी में नींबू जैसी चीजें खाली पेट खा सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार सुबह उठकर पहले एक ग्लास गुनगुना पानी पीएं। खाली पेट भारी या अम्लीय फूड से बचें। पाचन को धीरे-धीरे सक्रिय करें। खाली पेट खाने की आदत आपके पेट और पाचन तंत्र को सीधे प्रभावित करती है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय है कि सुबह हल्का, न्यूट्रिशियस और पाचन में आसान खाना ही सबसे सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button