मनोरंजन

ऑस्कर से बस दो कदम दूर ‘होमबाउंड’, टॉप 15 में शामिल है ईशान खट्टर-विशाल जेठवा की फिल्म

Oscar 2026: 98वें ऑस्कर में भारत की फिल्म ‘होमबाउंड’ टॉप 15 में शॉर्टलिस्ट हुई है. अब ये फिल्में अगले राउंड की वोटिंग में जा चुकी हैं जिसके बाद फाइनल नॉमिनेशन अनाउंस किए जाएंगे. 22 जनवरी को एकेडमी अवॉर्ड्स के फाइनल नॉमिनेशन की लिस्ट जारी होगी जिनमें से किसी एक फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा.

नई दिल्ली.  98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से ईशान खट्टर और विशाल जेठवा स्टारर होमबाउंड ऑफिशियल एंट्री रही. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में दुनियाभर से 86 फिल्मों की एंट्री हुई थी जिसमें से सिर्फ 15 फिल्में शॉर्टलिस्ट हुईं. इन शॉर्टलिस्ट हुई 15 फिल्मों में भारत की ‘होमबाउंड’ भी शामिल है. अब ये 15 फिल्में अगले राउंड की वोटिंग की ओर बढ़ रही हैं. अगले राउंड की वोटिंग के बाद इन 15 फिल्मों में से 10 फिल्मों का चयन किया जाएगा जो अगले पड़ाव में जाएंगी.

शॉर्टलिस्ट हुई इन 10 फिल्मों का ऐलान 22 जनवरी को किया जाएगा और आखिरकार इन 10 फिल्मों में से कोई एक ऑस्कर जीतेगी. भारत की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर जीतने से अब बस दो कदम दूर है. फिल्म के टॉप 15 में शॉर्टलिस्ट होने पर प्रोड्यूसर करण जौहर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि ये उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है.

शॉर्टलिस्ट हुई होमबाउंड

करण जौहर ने जाहिर की थी खुशी

करण जौहर ने एकेडमी अवॉर्ड्स के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था. फिल्ममेकर ने इंस्टाग्राम पर एकेडमी अवॉर्ड्स की ओर से किए गए ऐलान की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा था. करण जौहर के लफ्जों से उनकी खुशी का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है. फिल्ममेकर ने लिखा था, ‘मैं यह शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं होमबाउंड की यात्रा को लेकर कितना गर्वित, खुश और उत्साहित हूं. हम सभी धर्मा मूवीज में खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमारे फिल्मोग्राफी में ये महत्वपूर्ण फिल्म शामिल है जिसपर भारत को गर्व है’.

करण जौहर ने फिल्म के डायरेक्टर नीरज घेवान का आभार जताते हुए आगे लिखा, ‘धन्यवाद नीरज घेवान, जिन्होंने हमारे कई सपनों को सच कर दिखाया. कान्स से लेकर ऑस्कर शॉर्टलिस्ट तक, यह सफर बेहद भावुक करने वाला रहा है. इस खास फिल्म की पूरी कास्ट, क्रू और टीम को ढेर सारा प्यार. आगे बढ़ते रहें…होमबाउंड अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है’.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button