व्यापार

कच्चे तेल में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, Nifty-Sensex बढ़त के साथ खुले; सरकारी बैंक शेयरों में खरीदारी

नई दिल्ली। कच्चे तेल में नरमी और US में सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की चिंताओं में कमी के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले हैं। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 22532 पर ओपन हुआ तो सेंसेक्स 72340 पर खुला है। खास बात है कि आज से आरबीआई एमपीसी की बैठक शुरू हो गई है और 7 अक्तूबर को गवर्नर संजय मल्होत्रा मॉनेटरी पॉलिसी का एलान करेंगे।

मार्केट खुलते ही सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में बढ़त और 13 में गिरावट दर्ज की गई। इनमें बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 1.82 फीसदी की तेजी और टेक महिंद्रा में सबसे ज्यादा 1.36 फीसदी की गिरावट नजर आई। मार्केट खुलने के कुछ देर बाद यानी कि 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स में 600 अंकों से अधिक की बढ़त दिखी। यह 72,510.06 पर ट्रेड कर रहा था।

आइए जानते हैं कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहें और इसके साथ ही जानेंगे कि घरेलू शेयर बाजार की इस तेजी और चाल पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं…

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

सेंसेक्स के टॉप गेनर्ससेंसेक्स के टॉप लूजर्स
बजाज फाइनेंस (1.82%)टेक महिंद्रा (1.36%)
अडानी पोर्ट्स (1.54%)इटरनल (1.10%)
एचडीएफसी बैंक (1.31%)सनफार्मा (1.05%)
एक्सिस बैंक (1.12%)भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (0.50%)
आईटीसी (1.03%)एशियन पेंट्स (0.47%)

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

निफ्टी के टॉप गेनर्सनिफ्टी के टॉप लूजर्स
बजाज फाइनेंस (4.78%)अपोलो हॉस्पिटल्स (1.88%)
टीसीएस (2.60%)सिप्ला (1.44%)
श्रीराम फाइनेंस (2.24%)एचसीएल टेक (1.06%)
टाइटन (2.06%)भारत इलेट्रॉनिक्स लिमिटेड (0.99%)
कोल इंडिया (2.05%)एशियन पेंट्स (0.81%)

आज शेयर बाजार की चाल पर एक्सपर्ट ने क्या कहा है?

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मार्केट एनालिस्ट विपिन डिक्सेना आज के मार्केट की चाल को कन्फर्म ट्रेंड रिवर्सल के बजाय टेक्निकल रिबाउंड की कोशिश के तौर पर देखते हैं। टेक्निकल तौर पर, एनालिस्ट ने कहा कि “22,200 अब अहम सपोर्ट लेवल है।” उन्होंने कहा, “अगर निफ्टी इस जोन के ऊपर बना रहता है, तो मैं तुरंत रेजिस्टेंस के तौर पर 22,600 और फिर 22,800 के लेवल पर नजर रखूंगा। अगर यह 22,200 के नीचे निर्णायक रूप से टूटता है, तो करेक्शन 22,000 तक बढ़ सकता है।”

Related Articles

Back to top button