व्यापार

शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका, गिफ्ट निफ्टी में गिरावट; NMDC, SAIL और एनटीपीसी ग्रीन समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

 नई दिल्ली। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी सुबह साढ़े 7 बजे के करीब 81 अंक या 0.35 फीसदी गिरकर 23,107.50 पर है। जानकारों का कहना है कि निकट भविष्य में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और यह एक दायरे में ही घूम सकता है, खासकर अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं।
हालांकि, मजबूत घरेलू ग्रोथ, इंस्टीट्यूशनल निवेश और कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजों से मार्केट को सहारा मिल सकता है। इसके अलावा, अगर जियोपॉलिटिकल तनाव कम होता है और कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होती हैं, तो बाजार का सेंटीमेंट काफी बेहतर हो सकता है।
इस बीच आज कौन-से शेयर फोकस में रहेंगे, आइए जानते हैं।

Q1 Results Today – दीपा ज्वैलर्स, रेज ऑफ बिलीफ और प्रासोल केमिकल्स आज अपनी तिमाही कमाई की घोषणा करेंगे।

Clean Max Enviro Energy Solutions – ऑगमेंट इंडिया I होल्डिंग्स LLC, क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में अपनी 7.25% हिस्सेदारी यानी 85 लाख शेयर बेच सकती है। इस ऑफर का साइज ₹1,062.8 करोड़ और फ्लोर प्राइस ₹1,250 प्रति शेयर तय किया गया है।

Related Articles

Back to top button