छत्तीसगढ़

कांग्रेस के प्रदर्शन में मुख्यमंत्री की तस्वीर से अभद्रता पर बवाल, भाजयुमो का घेराव, कांग्रेसियों पर FIR दर्ज

 बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तस्वीर के साथ अभद्रता किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा ने इस घटना के विरोध में अमर अग्रवाल के निवास से रैली निकालते हुए सिविल लाइन थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेसियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और सीएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज कर लिया है।

कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर

भाजपा युवा मोर्चा की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय सहित अन्य नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर धारा 190, 191(2), 126(2), 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार को कांग्रेस ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस ने शहर की समस्याओं को लेकर नेहरू चौक से कलेक्टर कार्यालय तक विशाल रैली निकाली थी। इस प्रदर्शन के दौरान सड़क व्यवस्था, बिजली बिल, धान खरीदी की अव्यवस्थाएं और रजिस्ट्री से जुड़ी शिकायतें प्रमुख मुद्दे रहे। कलेक्टर कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button