किसी भी उम्र में बनवाएं जन्म प्रमाण पत्र, 10 रुपये में सरकारी पोर्टल पर होगा काम

Birth Certificate Online Apply: किसी भी उम्र में बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया जा सकता है और इसकी प्रक्रिया भी अलग नहीं है। आप crsorgi पोर्टल पर बहुत आराम से घर बैठे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात है कि 21 दिन से कम उम्र के बच्चे के लिए सिर्फ अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप लगती है। वहीं इसके बाद SDM ऑर्डर, एफिडेविट और आईडी प्रूफ की जरूरत पड़ती है।
CRSORGI Portal Apply: क्या आप जानते हैं कि किसी भी उम्र में अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है? ज्यादातर लोग समझते हैं कि किसी महिला या पुरुष का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी अलग प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं है। आप dc.crsorgi.gov.in पोर्टल पर जाकर किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि किसी नवजात शिशु और बड़ी उम्र के महिला या पुरुष का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में डॉक्यूमेंट्स का फर्क आता है। ऐसे में dc.crsorgi.gov.in पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और डॉक्यूमेंट्स की जरूरतों को समझ कर आप किसी भी उम्र में आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले crsorgi.gov.in पर जाएं और खुद को रजिस्टर करके अकाउंट बनाएं।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद, Apply for Birth Certificate पर क्लिक करें, फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। इसमें आपसे जन्म की तारीख, स्थान, माता-पिता से जुड़ी डिटेल्स मांगी जा सकती हैं।
फॉर्म भरने के साथ ही, पहले से तैयार डॉक्यूमेंट्स जैसे कि एसडीएम ऑर्डर, आईडी प्रूफ, या
डिस्चार्ज स्लिप पोर्टल पर अपलोड करें।
इसके बाद अपने आवेदन को सबमिट कर दें।
सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इसके जरिए आप इसी पोर्टल पर आकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
अगर बच्चे की उम्र 21 दिन से कम है, तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको सिर्फ अस्पताल से प्राप्त डिस्चार्ज स्लिप या जच्चा-बच्चा कार्ड की मुख्य रूप से जरूरत पड़ती है। जिसके जरिए आप 21 दिन से कम उम्र के बच्चे का आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
अगर आप बड़ी उम्र के शख्स का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तीन तरह के डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है।
आखिर में अपना एक आईडी प्रूफ जैसे कि आधार, पैन या पासपोर्ट आदि की जरूरत पड़ती है।
सबसे पहले आपके पास एक SDM ऑर्डर होना चाहिए। यह आप नोटरी वकील से बनवा सकते हैं। यह 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर बनाया जाता है।
इसके अलावा एक एफिडेविट भी तैयार रखें।




