तकनीकी

Jio अपने सभी 5जी यूजर्स को 18 महीने तक फ्री में दे रहा यह सुविधा

मुंबई। दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो ने बुधवार से अपने सभी 5जी यूजर्स के लिए जियो जेमिनआई प्रो प्लान बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस प्लान में गूगल के नए और एडवांस जेमिनआई 3 मॉडल को शामिल किया गया है, जिससे यूजर्स को और भी अच्छा एआई अनुभव मिलेगा। पहले यह ऑफर केवल युवा ग्राहकों तक ही सीमित था लेकिन अब कंपनी ने इसे सभी अनलिमिटेड 5जी यूजर के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सभी जियो अनलिमिटेड 5जी ग्राहक 18 महीने तक जेमिनआई प्रो प्लान का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे, जिसकी कीमत 35,100 रुपए है। यह सुविधा 19 नवंबर से सभी के लिए उपलब्ध होगी। माईजियो ऐप में “क्लेम नाउ” बैनर पर क्लिक करते ही तुरंत एक्टिवेट हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button