क्या 2026 में खत्म हो जाएगी दुनिया? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने लोगों को डराया

Baba Vanga Predictions for 2026: को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों के बीच बहस का विषय बन गई हैं। बाबा वेंगा ने नए साल के लिए कई भविष्यवाणियां की हैं, जिन्होंने लोगों को डरा दिया है।
दुनिया में भविष्यवाणियों के लिए कई भविष्यवक्ता मशहूर हैं। इनमें बुल्गेरिया की बाबा वेंगा नाम भी शामिल हैं, जिन्हें बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। बाबा वेंगा नेत्रहीन महिला थीं, जो अपनी अद्भुत भविष्यवाणियों के लिए दुनियाभर में जानी जाती थीं। उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी लोग यकीन करते हैं और उन पर विश्वास करते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में बाबा वेंगा की साल 2026 के लिए की गई कुछ भविष्यवाणियों के बारे में बताएंगे।
बाबा वेंगा का जन्म बुल्गारिया में साल 1911 में हुआ था और साल 1996 में 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। बाबा वेंगा की आंखों की रोशनी सिर्फ 12 साल की उम्र में ही चली गई थी। बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियां की थीं, जो बिल्कुल सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां की हैं, जो लोगों के मन में भय पैदा कर सकती हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि 2026 में बड़े भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और चरम प्राकृतिक घटनाएं एक साथ हो सकती हैं, जिसका दुनिया सात से आठ प्रतिशत भाग पड़ सकता है।
हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक, 2026 में वैश्विक संघर्ष बढ़ सकता है। विशेष तौर पर रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद और यूरोप-एशिया के बदलते रिश्तों को देखते हुए लोगों के मन में डर पैदा हो रहा है।
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया के पूर्वी इलाके में एक बड़ा और विनाशकारी युद्ध छिड़ सकता है। यह जंग धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल जाएगी। इससे विश्व का पश्चिमी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित होगा। उनके मुताबिक, इस युद्ध के कारण पूरी वैश्विक शक्ति उलट फेर हो सकती है और बड़े पैमाने पर विनाश, जान हानि का नुकसान होगा।
भविष्यवाणी के मुताबिक, पूरी दुनिया पर रूस का कोई प्रसिद्ध-शक्तिशाली नेता हावी हो सकता है। इसके कारण उसे विश्व का भगवान समझा जाएगा। आने वाला साल बहुत ही तनावपूर्ण रह सकता है।



