खेलमनोरंजन

क्लासी और सिंपल फ्लोरल सूट में एयरपोर्ट पर पति Virat Kohli संग स्पॉट हुईं Anushka Sharma, सादगी ने जीता फैंस का दिल

Anushka-Virat Pics: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सोमवार की सुबह एयरपोर्ट पर व्हाइट में ट्विनिंग करते हुए स्पॉट हुए. पावर कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के पावर कपल हैं और इस जोड़ी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है. वहीं सोमवार सुबह ये अनुष्का और विराट एयरपोर्ट पर धांसू एंट्री करते नजर आए, और हमेशा की तरह, कपल ने अपने एयरपोर्ट लुक को सिंपल और स्टाइलिश रखा.

अनुष्का और विराट कोहली दोनों एक साथ सफेद एसयूवी से एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. इस दौरान ये जोड़ी काफी सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज में दिखा.विराट ने क्लीन, सेमी-फॉर्मल लुक चुना था. उन्होंने बेज कलर की बटन-डाउन शर्ट पहनी थी जिसे ब्लैक ट्राउज़र में टक किया था, साथ में ब्लैक सनग्लासेस और करीने से संवारे हुए बाल और दाढ़ी थी. क्रिकेटर ने अपना लुक शार्प लेकिन सिंपल रखा था.

सिंपल एथनिक वियर सालों से अनुष्का शर्मा के स्टाइल का हिस्सा रहा है. एक्ट्रेस को कैज़ुअल आउटिंग, एयरपोर्ट लुक और अपने परिवार के साथ ऑफ-ड्यूटी मौकों पर भी यह स्टाइल स्टेटमेंट पहनना पसंद है. सोमवार को भी एयरपोर्ट लुक के लिए, अनुष्का ने अपने पर्सनल कलेक्शन से एक सिंपल और क्लासी, आइवरी और नीले रंग का ट्रेडिशनल कॉटन आउटफिट चुना था.

उन्होंने एक लंबा व्हाइट कुर्ता पहना था जिस पर आगे, पीछे, स्लीव्स और कफ्स पर गहरे ब्लू कलर की खूबसूरत फ्लोरल थ्रेड एम्ब्रॉयडरी की गई थी. इसमें फुल-लेंथ स्लीव्स, एक रिलैक्स्ड सिल्हूट, एक स्प्लिट राउंड नेकलाइन और साइड स्लिट्स भी हैं.

अनुष्का ने कुर्ते के साथ मैचिंग व्हाइट पैंट पहनी थी, जिस पर डार्क ब्लू फ्लोरल थ्रेडवर्क था फ्लेयर्ड सिल्हूट और नी से ऊपर की हेम लेंथ इस आउटफिट को एक रिलैक्स्ड वाइब दे रही थी. एक्टर ने अपने लुक को मैचिंग कॉटन सिल्क दुपट्टे से पूरा किया, जिसे उन्होंने अपने कंधों पर डाला था, जिस पर पूरे में हल्का फ्लोरल वर्क था.

अनुष्का ने इस दौरान चोकर की तरह पहना गया मोतियों का नेकलेस, सनग्लासेस, एक स्टाइलिश घड़ी, अंगूठियां और व्हाइट कोल्हापुरी फ्लैट्स से अपना एक्सेसरीज़ लुक कंप्लीट किया था. वहीं स्टाइलिंग की बात करें तो, उन्होंने सेंटर-पार्टेड लूज हेयर, मिनिमल ग्लैम और एक बिंदी चुनी थी.

इस पावर कपल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस जोड़े के इस व्हाइट ट्विनिंग लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button