अंतर्राष्ट्रीय

खामेनेई समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, सरकारी मीडिया ने की पुष्टि

तेहरान: अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट से सबसे बड़ी खबर सामने आई है. ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने की पुष्टि की है. प्रेस टीवी ने अपने एक ट्वीट में कहा कि इस्लामिक रिवोल्यूशन के नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका-इजरायल हमले में शहीद हो गए हैं. इसके अलावा ईरानी मीडिया पर एक महिला एंकर ने रोते-रोते खामनेई के मौत का ऐलान किया. ईरान ने सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद 40 दिनों के शोक का ऐलान कर दिया है. वहीं 7 दिनों की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले के वक्त वह अपने घर के दफ्तर में थे.

इससे पहले कई घंटों तक खामेनेई की हालत को लेकर अलग-अलग खबरें आती रहीं. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खामेनेई के मौत की पुष्टि की थी. लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. ईरानी अधिकारियों ने भी कुछ साफ नहीं कहा था. लेकिन अब ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने साफ तौर पर उनके मारे जाने की पुष्टि कर दी है और इसे शहादत बताया. प्रेस टीवी ईरानी सरकार की ओर से फंड किया जाता है और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) का एक प्रभाग है.

खामेनेई को कैसे बनाया गया निशाना?

शनिवार सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के कई शहरों पर बड़े हमले किए. तेहरान में खामेनेई के दफ्तर और उनके रिहायशी परिसर के आसपास भी बम गिराए गए. इजरायली मीडिया में बताया गया था कि खामेनेई के कंपाउंड पर कई बम गिराए गए. करीब 30 बम यहां गिराए जाने की बात कही गई. पहले बताया जा रहा था कि हमले से पहले वह एक सुरक्षित स्थान पर ले जाए जा चुके हैं. लेकिन उनके मौत की पुष्टि ने दिखा दिया है कि वह अपने घर में ही थी. सैटेलाइट तस्वीरों में उनके परिसर को नुकसान दिखा था.

Related Articles

Back to top button