गोरखपुर में हारते-हारते बची भाजपा, लखनऊ की ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर

UP MLC Election Result LIVE: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना चल रही है। मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से जारी है। बुधवार को काउंटिंग के दूसरे दिन 10 सीटों पर विजेता घोषित किए जा चुके हैं। गुरुवार को काउंटिंग का तीसरा दिन है। अभी एक सीट वाराणसी स्नातक की मतगणना जारी है। बता दें कि इन 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
गोरखपुर में हारते-हारते बचे भाजपा प्रत्याशी
गोरखपुर टीचर एमएलसी से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी निर्दलीय राजीव यादव से हारते-हारते सीट बचा ले गए।
28 Oct 20268:18:15 PM
UP MLC Result LIVE: भाजपा और सपा ने कहां-कहां जीत हासिल की?
भाजपा ने अभी तक मेरठ शिक्षक, मेरठ स्नातक, बरेली शिक्षक, गोरखपुर शिक्षक, लखनऊ शिक्षक और आगरा स्नातक सीट जीती है। वहीं, सपा ने वाराणसी शिक्षक, आगरा शिक्षक, लखनऊ स्नातक और झांसी स्नातक सीट जीत ली है।
28 Oct 20268:16:51 PM
लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट हुआ उलटफेर
सबसे बड़ा उलटफेर तो लखनऊ की ग्रेजुएट एमएलसी सीट पर हुआ। यहां पर सपा की कांति सिंह ने भाजपा के मौजूदा विधान पार्षद अवनीश सिंह को बड़े अंतर से हरा दिया।
28 Oct 20268:16:40 PM
वाराणसी सीट पर कुछ देर रोकी गई थी काउंटिंग
वाराणसी स्नातक सीट पर भाजपा के विरोध के बाद वोटों की गिनती कुछ देर रोकी गई थी। 11 सीटों के चुनाव में बीजेपी 6 और सपा अब तक 4 सीटें जीत चुकी है।
28 Oct 20268:14:53 PM
सपा बढ़ रही जीत की ओर
वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर सपा बड़ी जीत की ओर है। सपा कैंडिडेट आशुतोष सिन्हा ने लगभग 17 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है।
28 Oct 20267:25:45 PM
काशी में मतगणना का 9वां राउंड जारी
सपा के आशुतोष सिन्हा -50462
भाजपा के केदारनाथ सिंह- 33478
आशुतोष सिन्हा 16984 से आगे चल रहे हैं।
28 Oct 20267:23:58 PM
प्रदेश का युवा मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है- मानवेंद्र प्रताप सिंह
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=jagrannews&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2115507136688267524&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Futtar-pradesh%2Flucknow-city-up-mlc-election-result-2026-live-11-lb-30000797.html&sessionId=71fd87e790451c4e145479e2f3e644eb2ff14463&siteScreenName=jagrannews&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px
28 Oct 202611:44:54 AM
वाराणसी : प्रथम वरीयता के पांचवें राउंड तक किसे कितने वोट मिले?
आशुतोष सिन्हा -28867
केदार सिंह- 19376
आशुतोष सिन्हा 9491 वोटों से से आगे
28 Oct 202611:05:14 AM
लखनऊ सीट पर किसे मिले कितने वोट
बीजेपी के अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत और सपा की कांति सिंह को 56905 वोट मिले। कांति सिंह ने भाजपा को 17127 वोटों से हराया।
28 Oct 202610:20:08 AM
लखनऊ स्नातक सीट सपा ने मारी बाजी
लखनऊ स्नातक सीट सपा ने बाजी मारी है, रमाबाई रैली स्थल पर विधान परिषद सदस्य पद (स्नातक) की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी कांती सिंह ने खुशी जाहिर की।
28 Oct 20269:53:00 AM
वाराणसी से आगरा तक सपा ने दिखाया दम
विधान सभा चुनाव से पहले विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पिछले चुनाव के मुकाबले अपनी बढ़त और संघर्षपूर्ण सीटों पर मजबूत प्रदर्शन से सपा ने भाजपा को झटका दिया है। भाजपा भले ही अपनी सीटों के आंकड़े के बराबर रहने की दुहाई दे रही हो, परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हार और गोरखपुर में मिली कठिन जीत ने पार्टी को बेचैन किया है। आगरा में पुनर्मतदान और सपा प्रत्याशी की जीत से भी सपा फ्रंटफुट पर है।
28 Oct 20269:32:30 AM
लखनऊ खंड एमएलसी मतगणना पर टिकी रहीं निगाहें
लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना लखनऊ में जारी है। लेकिन बुधवार को जिले के मतदाता और सपा, भाजपा के उम्मीदवार हर चरण की गणना पर नजर लगाए रहे। आठवें चरण में सपा प्रत्याशी श्रीमती कांति सिंह निर्णायक बढ़त से सपाईयों में उत्साह दिखा। सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने जीत का भरोसा जताया। कार्यकर्ताओं को बधाई भी देने लगे। उन्होंने बताया कि करीब 15 हजार वोट से कांति सिंह आगे हैं। जीत पक्की है।
वहीं शिक्षक एमएलसी में उमेश द्विवेदी की करीब छह हजार मतों के अंतर से जीत से भाजपाईयों में खुशी है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के जिले में प्रभारी रहे प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी।
28 Oct 20269:25:11 AM
एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर बोले अखिलेश यादव
वाराणसी में वोटिंग रोकने या धीमे कर देने के पीछे का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, लेकिन भाजपाई इसमें कामयाब नहीं होंगे। वाराणसी में भाजपा की हार नेशनल न्यूज़ न बन जाए, इसीलिए हर कुचक्र रचा जा रहा है। सपा के प्रत्याशी की जीत का रिजल्ट तैयार है पर जीत का सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के पास अंतिम मौका है कि वो अपनी निष्पक्षता साबित करे नहीं तो उसके अधिकारी इस्तीफा दें क्योंकि वो मतगणना करवाने में असफल रहा है।
वाराणसी प्रशासन पर दिल्ली-लखनऊ के ‘विरोधाभासी दबाव’ को हम समझ सकते हैं लेकिन अधिकारियों को लोकतंत्र का साथ देना चाहिए। अधिकारी इतना भ्रष्ट आचरण भी न करें कि अपनी ही निगाह में गिर जाएं। अंदर प्रशासन दिल्ली-लखनऊ के बीच की लड़ाई के दो पाटों के बीच में पिस रहा है और बाहर सक्रिय, सचेत, सतर्क पीडीए प्रहरी पूरी मुस्तैदी के साथ निगरानी कर रहे हैं। जरा सी भी चूक महंगी पड़ सकती है।
भाजपा ईमानदारी से जीतना नहीं जानती तो क्या ईमानदारी से हारना तो सीखे। अभी तो हार की शुरुआत है, भाजपा को तो अब सदैव के लिए हारने की आदत डालनी है। पीडीए प्रहरियों से पुन: पुनः हमारी अपील है कि ‘जब तक जीत का प्रमाण नहीं, तब तक विश्राम नहीं।’
28 Oct 20269:03:11 AM
विजयी प्रत्याशियों को सीएम योगी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
28 Oct 20268:46:14 AM
पांचवे राउंड सपा ने बनाई बढ़त
शिक्षक एमएलसी चुनाव देर रात सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव के जीतने के बाद से ही सपाइयों का जोश बढ़ा हुआ है। रात में अपने उम्मीदवार की जीत के बाद से ही सपाई मौके पर सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। रात करीब 8:30 बजे ढाई घंटे तक रुकी रही मतगणना के बाद पांचवां राउंड का परिणाम आया। पांचवे राउंड के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को 9490 वोट की बढ़त मिल गई है।
28 Oct 20268:14:50 AM
भाजपा के खाते में गई छह सीटें, सपा की तीन पर जीत, दो पर जारी है मतगणना
एमएलसी चुनाव अभी तक भाजपा छह सीटों पर जीती है, जबकि सपा के खाते में तीन सीटें गई हैं, वहीं लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह 14,235 मतों से आगे थीं, जबकि वाराणसी स्नातक सीट पर मतगणना जारी है, यहां भी सपा प्रत्याशी आगे हैं।
28 Oct 20267:53:27 AM
परिणाम आने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगी जीत की बधाई
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पूरी होने और आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर जीत की बधाइयां प्रसारित होने लगी थीं। मंगलवार को शुरू हुई मतगणना बुधवार की शाम तक चली। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही।
वहीं, बुधवार की सुबह से ही इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को जीत की बधाई देने वाले संदेश प्रसारित होने लगे। मतगणना के दौरान समर्थकों की नजर लगातार रुझानों पर बनी हुई थी। जैसे-जैसे मतों की गिनती आगे बढ़ रही थी, वैसे-वैसे इंटरनेट मीडिया पर भी गतिविधियां तेज हो रही थीं।
28 Oct 20267:16:21 AM
जीत पर विधायक ने दी शुभकामनाएं
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद पर ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत पर भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज ने अपने प्रतिनिधि के रूप में उन पर विश्वास जताया है। यह जीत शिक्षकों के हितों को मजबूती देने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का अवसर है। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं।
28 Oct 20266:40:13 AM
MLC चुनाव के नतीजों पर बोले राजभर
बलिया में MLC चुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “जनता का जनादेश है। पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं. विधानसभा के चुनाव में यही पढ़े लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे बूथ पर। तब वही आम मतदाता बूथ पर दिखेगा।”
28 Oct 20266:28:54 AM
एमएलसी नतीजों पर बोले सपा नेता सनातन पांडे
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर सपा नेता सनातन पांडे ने कहा, “अगर धांधली नहीं होती तो 100% सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होती।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्होंने कहा, “कम से कम केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकार किया कि उनका वोट कम हो रहा है और सपा का वोट बढ़ रहा है।”
28 Oct 20266:07:38 AM
एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच अखिलेश यादव ने कसा तंज
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं।
सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है। वाराणसी में मतगणना रोक देने के पीछे रिजल्ट बदलने की पुरानी भाजपाई चाल चली जा रही है। सुना है हार के डर से कोई इधर-उधर की चहलक़दमी कर रहा है।
28 Oct 20265:54:56 AM
MLC चुनाव के नतीजों पर बोले सपा नेता
मुरादाबाद में MLC चुनाव के नतीजों पर सपा नेता एस. टी. हसन ने कहा, “समाजवादी पार्टी 5 सीटें जीत चुकी है। 6 सीटों पर भाजपा आगे है। इस चुनाव में बहुत सारी अनियमितताएं थी। उसके बावजूद हमने 5 सीटें निकाल ली। आप सोच सकते हैं कि 2027 में क्या होने वाला है।
28 Oct 20265:37:58 AM
एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच बोले अखिलेश यादव
आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुँचाना है। कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएँ और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएँ। हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है। भाजपा गुंडागर्दी की साज़िश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है।
हम आप सबका अभिनंदन स्वयं करेंगे, हो सका तो आपके क्षेत्र में आकर करेंगे। इस बीच आप सभी जीते हुए एमएलसी, उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए, जिन्होंने इस जीत में आपका समर्थन-सहयोग करके आपको जिताया है। हम ऐसे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान करेंगे।
28 Oct 20265:28:04 AM
निर्वाचन अपडेट लखनऊ खंड स्नातक सातवां चरण
ई0 अवनीश कुमार सिंह (बीजेपी) 30986
श्रीमती कांति सिंह (सपा) 45221
28 Oct 20265:20:06 AM
वाराणसी में तनावपूर्ण बनी स्थिति
पर्यवेक्षक प्रांजल यादव को हटाए जाने की मांग को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं रोष बढ़ता ही जा रहा, नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को गिराकर मतगणना स्थल के 100 मीटर के दायरे में प्रवेश किए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद स्थिति तनावपूर्ण है।
28 Oct 20265:15:58 AM
वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के भीतर एजेंट के रूप में लगे सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन मूक मूकदर्शक बना रहा। नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और मतगणना स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अंदर चल रही मतगणना स्थल के पास ड्यूटी में लगे सपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं और वहां तैनात प्रशासन मुकदर्शक बना हुआ है।
28 Oct 20265:01:48 AM
MLC चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 4 बड़े राज्यों, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक – में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। ये चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए गए। अंदाजा लगाइए कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?
28 Oct 20264:56:27 AM
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
लखीमपुर में विधान परिषद स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कांति सिंह की जीत पर कस्बे के सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। सपा जिला सचिव गुफरान अहमद और नगर अध्यक्ष सोहराब गौरी के नेतृत्व में सदर चौराहे पर मिठाई बांटी गई। जिला सचिव गुफरान अहमद ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है।
इसके लिए पूरी निष्ठा, मेहनत और एकजुटता के साथ काम करना होगा। इस मौके पर नगर महासचिव शकील खान यूसुफी, आफताब खान, विमलेश शर्मा, सईद अंसारी, अशरफ रज़ा, डा. रफी अंसारी, शहजाद अंसारी, गुलफाम कुरैशी और शफीक कुरैशी सहित सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
28 Oct 20264:52:24 AM
सपा की चुनाव आयोग से अपील
वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में अपनी हार देख कर बौखलाए भाजपा समर्थक प्रशासन पर बना रहे दबाव, मतगणना को कर रहे प्रभावित। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित हो।
28 Oct 20264:47:09 AM
पर्यवेक्षक प्रांजल यादव पर धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता का धरना प्रदर्शन
वाराणसी में भाजपा नेता जेपी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतगणना स्थल पर जब काउंटिंग शुरू हुई उस वक्त हमारी पार्टी के एजेंट वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन नियम कानून को किनारे करते हुए वहां मौजूद चुनाव अधिकारी ने काउंटिंग शुरू कर दी जो की बेहद ही पक्षपात पूर्ण है। हम लोगों की मांग है कि चुनाव अधिकारी प्रांजल यादव को हटाया जाए और रिकाउंटिंग कराई जाए।
28 Oct 20264:46:13 AM
कितने वोटों से जीते ध्रुव त्रिपाठी
ध्रुव त्रिपाठी को 14887 मत मिले
राजीव यादव को 14580 मत मिले
ध्रुव त्रिपाठी की जीत 307 मत से हुई ।
28 Oct 20264:42:43 AM
गोरखपुर-फैजाबाद में जीते भाजपा प्रत्याशी ध्रुव त्रिपाठी
गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक एमएलसी के लिए दो दिनों से चल रही मतगणना में कांटे की टक्कर में दूसरी वरीयता की गिनती में 307 मतों से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी विजयी। आधिकारिक घोषणा अभी बाकी।
28 Oct 20264:18:48 AM
जीत के मान सिंह यादव ने कसा भाजपा पर तंज
झांसी में MLC चुनाव में जीत के बाद समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी मान सिंह यादव ने कहा, “28,600 से अधिक मतों से यह जीत हुई है। यह भारतीय जनता पार्टी के षड्यंत्र और साजिश की हार है, मुद्दों की जीत है। जिस तरीके से अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव मुद्दों के आधार पर लड़ा जाएगा, हमारे मुद्दे स्पष्ट थे, वे खुद ही कहते थे कि ये 2027 का सेमीफाइनल है। अगर सेमी फाइनल था तो इसको स्वीकार करें।
28 Oct 20264:14:51 AM
जीत के बाद बोले भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र प्रताप सिंह
MLC चुनाव में आगरा ब्लॉक ग्रेजुएट सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “भाजपा जिस प्रकार से विकास के काम कर रही है, सारे स्नातकों की सुरक्षा, उनकी चिंता कर रही है। उनके कल्याण के काम कर रही है। इस कारण से राज्य का युवा मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है। ये उसी का परिणाम है।
28 Oct 20264:04:30 AM
गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का हंगामा
गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों का दस मिनट तक हंगामा। वोट को लेकर दोनों पक्षों का एक दूसरे पर आरोप कि माहौल खराब करना चाहते हैं। लाठी चार्ज की तैयारी, फोर्स पूरी तरह से तैनात है।
28 Oct 20264:01:21 AM
मतगणना स्थल पर लगे सपा कार्यकर्ताओं पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा नारेबाजी
वाराणसी के पहाड़िया मंडी में चल रही मतगणना स्थल के बाहर आवास विकास कॉलोनी में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के भीतर एजेंट के रूप में लगे सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप तथा प्रशासन पर मूक मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया और मतगणना स्थल के अंदर घुसने का प्रयास किया।
मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा बूझाकर शांत कराया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। भाजपा नेताओं का आरोप ताकि अंदर चल रही मतगणना स्थल के पास ड्यूटी में लगे सपा कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता कर रहे हैं और वहां तैनात प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
28 Oct 20263:16:28 AM
MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले केशव
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सपा का खाता वहां खुल गया, जहां पर नहीं खुलना चाहिए।




