घरों से भूतों-प्रेतों को भगाती है ये कंपनी, फीस जानकर हो जाएंगे हैरान

Ajab-Gajab: कंपनी घरों में असामान्य गतिविधियों और नेगेटिव ऊर्जा का पता लगाती है। कंपनी का दावा है कि वह भूतिया घरों में पैरानॉर्मल एक्टिविटी लगाती है और उसका समाधान भी करती है।
दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो भूत-प्रेतों पर यकीन करते हैं। कई प्राचीन और खंडहर जैसी जगहों पर लोग नेगेटिव ऊर्जा यानी आत्मा के होने के दावा करते हैं। ऐसे में जापान में एक कंपनी है, जो लोगों के घरों से भूतों को भगाने का दावा करती है। कंपनी घरों में असामान्य गतिविधियों और नेगेटिव ऊर्जा का पता लगाती है। कंपनी का दावा है कि वह भूतिया घरों में पैरानॉर्मल एक्टिविटी लगाती है और उसका समाधान भी करती है। कंपनी घर के मालिक या किराएदार की आग्रह पर ऐसा करते हैं और इसके लिए भारी भरकम चार्ज लेते हैं।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की कंपनी भूतिया घरों की जांच करती है, ताकि किरायेदारों के डर को कम किया जा सके और संपत्तियों की वैल्यू रही। कंपनी के दावे के मुताबिक, वो भूत-प्रेत भगाने की सेवाएं देने में विशेषज्ञ है। खासकर उन संपत्तियों में, जहां पर मौतें हुई हैं।
कैसे घरों से भगाती है नकारात्मक ऊर्जा?
जापानी लोककथाओं की मान्यताओं के मुताबिक, जिस घर किसी मौत हो जाती हैं, वहां अशांत आत्माएं रहती हैं। रियल एस्टेट कानून के मुताबिक, विक्रेताओं को संपत्ति पर हुई ऐसी किसी भी तरह की घटना की जानकारी देना अनिवार्य है। प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने के कारण ‘नकारात्मक छवि’ या भूत-प्रेत वाले घर भी लोगों की पसंद बन रहे हैं।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, काचीमोडे ने सितंबर तक इस तरह की 196 संपत्तियों की जांच की है। एक जापानी मीडिया आउटलेट, के साथ साक्षात्कार में कोडामा ने बताया कि उनकी टीम आमतौर पर हर प्रॉपर्टी पर कई दिन बिताती है तथा असामान्यताओं की जांच के लिए वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करती है।
उन्होंने कहा कि कंपनी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डर, इलेक्ट्रोमेग्नेटिक एरिया मीटर और थर्मल कैमरे की मदद लेती है। कंपनी कमरे के तापमान, आर्द्रता, शोर, वायु दबाव और वायु प्रवाह जैसे कारकों की भी निगरानी करती है। इसके बाद कंपनी एक प्रमाण पत्र जारी करती है। इसमें पुष्टि की जाती है कि घर में कोई असाधारण घटना नहीं मिली। एक घर की जांच के लिए कंपनी भारतीय रुपये में 47 हजार से 88 हजार रुपये तक लेती है।




