उत्तरप्रदेश

50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश कल्लू ढेर, सगे चाचाओं का बहाया था खून

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए यूपी एसटीएफ (UP STF) और आगरा पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। थाना एकता क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गैंगस्टर अमित कसाना का था खास शूटर
पुलिस के अनुसार, पवन उर्फ कल्लू मूल रूप से गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था। वह रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का सक्रिय शूटर था। पवन के आपराधिक इतिहास की बात करें तो उस पर हत्या के 4 और रंगदारी के 2 मुकदमों समेत कुल 18 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। साल 2021 में एक हत्या के मामले में उस पर 1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित हो चुका था।

जेल में बनाया था खूंखार नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के कुख्यात हिंमाशू भाऊ गैंग के संपर्क में आया था। साल 2025 में जेल से बाहर आते ही उसने दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना खौफ दोबारा कायम करने की कोशिश शुरू कर दी थी। वह बड़े व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था।

सगे चाचाओं का भी बहाया था खून
पवन के ऊपर न केवल बाहरी लोगों, बल्कि अपने परिवार के प्रति भी क्रूरता के आरोप थे। उस पर अपने दो सगे चाचाओं की हत्या करने का संगीन आरोप था। हाल ही में उसने लोनी के एक होटल संचालक से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगकर पुलिस की नींद उड़ा दी थी।

Related Articles

Back to top button