टी-20 विश्व कप खेलेगा पाक

कराची,पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टी-20 विश्व कप टीम के दो फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने का कार्यक्रम तय कर दिया है। इससे टूर्नामेंट या 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के बहिष्कार की किसी भी संभावना पर लगभग विराम लग गया है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देकर भारत में टी20 विश्व कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर दिया था, जिसका पाकिस्तान विरोध कर रहा है।
सूत्र ने कहा, पीसीबी ने विश्व कप टीम के दो फरवरी की सुबह कोलंबो रवाना होने के लिए पहले ही यात्रा की सभी तैयारियां कर ली हैं। सूत्र ने बताया कि पीसीबी ने भारत में खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ‘सुरक्षा चिंताओं’ पर पूरा समर्थन जताया है, लेकिन आईसीसी में अपनी स्थिति को नुकसान पहुंचाए बिना वह इससे आगे कुछ नहीं कर सकता।




