छत्तीसगढ़

ट्रांसफार्मर और कॉपर चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख की संपत्ति जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर एवं एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के माल के परिवहन के लिए बोलेरो वाहन को एम्बुलेंस का रूप देकर पुलिस व आम जनता को भ्रमित करते थे।

आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई सामग्री व वाहन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹17,30,000 आँकी गई है।

जब्त सामग्री में शामिल

  • ट्रांसफार्मर
  • कॉपर व एल्युमिनियम वायर
  • लोहे का एंगल
  • 04 मोबाइल फोन
  • छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG-10 AS-5452
  • बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक CG-10 AT-5255
  • कटर मशीन ब्लेड, पाना-पेचिस

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमर बाबू उर्फ कुंदन वानी (मुख्य आरोपी), उम्र 26 वर्ष
  2. संतोष भास्कर, उम्र 38 वर्ष
  3. वीरेंद्र सुमन, उम्र 39 वर्ष
  4. राज आर्यन वानी उर्फ छोटू वानी, उम्र 20 वर्ष
  5. अमन रात्रे, उम्र 20 वर्ष
  6. राज आर्यन उर्फ रोहित वानी, उम्र 21 वर्ष

सभी आरोपी निवासी – थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button