मनोरंजन

तान्या मित्तल ने नहीं की 800 साड़ियों की पेमेंट! डिजाइनर ने लगाए आरोप, लंबे-चौड़े पोस्ट में किया इज्जत का कबाड़ा

‘बिग बॉस 19’ की मशहूर कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अपनी बातों को लेकर जितनी ज्यादा चर्चे में रहती हैं, उतनी ही वो मुश्किलों में भी फंस जाती हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ है। तान्या पर उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा शर्मा ने पेमेंट न करने का आरोप लगाया है। हाल ही में रिद्धिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखकर तान्या मित्तल पर पेमेंट न करने का आरोप लगाया। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि तान्या मित्तल की टीम उन्हें ‘बेवकूफ’ समझ रही है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पास इस बात के सारे सबूत हैं कि वह तान्या मित्तल को साड़ियां भेजती रही हैं और उन्होंने उनकी टीम से जल्द से जल्द उनका बकाया चुकाने की अपील की।

रिद्धिमा ने लिखा, ‘मैंने हमेशा तान्या मित्तल का सपोर्ट किया है। दर्शक जानते हैं कि मैं ही उनकी स्टाइलिंग करती हूं। उन्होंने मुझसे बात तक नहीं की है और फोन पर यह कहने के बावजूद कि उन्हें आउटफिट बहुत पसंद आया, मुझे अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। मैंने उन्हें एक तोहफा और एक लेटर भी भेजा, लेकिन थैंक्यू तक नहीं। मैं आउटफिट भेज रही हूं, पोर्टर का खर्च भी दे रही हूं और अब टीम मुझसे कह रही है कि अगर साड़ी आज नहीं पहुंची, तो मुझे मेरी फीस बिल्कुल नहीं मिलेगी। मैं इतने लंबे समय से मेहनत कर रही हूं – क्या मैं बेवकूफ हूं? वाह! ब्रांड्स को अभी तक रिटर्न नहीं मिले हैं और मैं पूरे एक हफ्ते से फॉलोअप करते-करते थक गई हूं। मैं तान्या की टीम से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे पैसे दे दें।’


डिजाइनर ने खुलेआम मांगी पेमेंट

उन्होंने आगे लिखा, ‘दूसरी बात, मैंने हर इंटरव्यू में हमेशा उनका साथ दिया है। मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा। इवेंट से एक घंटा पहले तक मैं सब कुछ ठीक करने की कोशिश कर रही थी, फिर भी मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। और तान्या की टीम की एक लड़की ने मुझे मैसेज किया – मेरे पास सबूत है – कि अगर मैं आज की साड़ी का इंतजाम नहीं कर पाई, तो वे मेरा पेमेंट नहीं करेंगे! मैं आपसे बहुत विनम्रता से अनुरोध करती हूं – कृपया पेमेंट कर दीजिए।’


800 साड़ी लाने का दावा करतीं तान्या

‘बिग बॉस 19’ के घर में रहने के दौरान तान्या मित्तल अक्सर अपनी साड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहीं। उन्होंने बार-बार दावा किया कि सलमान खान के शो में वह करीब 800 साड़ियां लेकर आई थीं और वह अपने आउटफिट्स को रिपीट नहीं करतीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button