छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत, चालक फरार

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसे में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना कापू थाना क्षेत्र में धरमजयगढ़ कापू मार्ग चाल्हा मोड़ पर हुई. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर सड़क पर पैदल चल रही ग्रामीण महिला 35 वर्षीय ललिता मिंज को रौंदा. हादसे में तीनों की मौत हो गई. वहीं कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर कापू पुलिस मौके पर पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, किसी काम के सिलसिले में बाइक से अमित किंडो, फकीर चंद कापू तरफ जा रहे, तभी कार की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक सारंगढ़ तरफ के रहने वाले हैं, जो सड़क निर्माण में मजदूरी का काम करते थे.

Related Articles

Back to top button