दिल्ली

तो दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर होगा मजेंटा लाइन, 21 इंटरचेंज स्टेशन बढ़ाएंगे कनेक्टिविटी

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की मजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन) पिंक लाइन को ओवरटेक करके सबसे लंबा कॉरिडोर बनने जा रहा है। हाल ही में मेट्रो फेज-5(A) में मजेंटा लाइन के एक्सटेंशन के लिए आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक की मंजूरी मिलने और उससे पहले फेज-4 में जनकपुरी वेस्ट से आर के आश्रम व इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के कारण अब यह पूरा कॉरिडोर 89 किलोमीटर लंबा होगा, जिस पर कुल 65 स्टेशन होंगे।

21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे

मजेंटा लाइन का निर्माण सबसे पहले फेज तीन में जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन के बीच शुरू हुआ था। यह करीब 37 किलोमीटर लंबा था। अब फेज 5(A) में 9.9 किलोमीटर का एक्सटेंशन दिया गया है। पूरे कॉरिडोर पर ड्राइवरलेस ट्रेन का परिचालन होगा।

21 इंटरचेंज स्टेशन बढ़ाएंगे कनेक्टिविटी

मजेंटा लाइन पर कुल 65 मेट्रो स्टेशन में से 21 इंटरचेज स्टेशन होगे। पूरे कॉरिडोर पर कुल 48 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। मेट्रो फेज 5(A) के सभी 9 स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे। मेट्रो के मुताबिक, यह लाइन दिल्ली-एनसीआर में क्रॉस-सिटी कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और यात्रियों को शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक सफर कराएगा।

पिंक लाइन है सबसे बड़ा कॉरिडोर

पिंक लाइन सबसे बड़ा कॉरिडोर है। इसके 59.2 किलोमीटर लंबे हिस्से पर परिचालन हो रहा है, जबकि फेज 4 में 12 किलोमीटर का कॉरिडोर शुरू होने के बाद पूरी लंबाई 71.2 किलोमीटर हो जाएगी। वही, मजेंटा लाइन पर अभी 39.2 किलोमीटर नेटवर्क पर परिचालन हो रहा है। फेज 5 (A) में यह 89 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा।

17 नए इंटरचेंज स्टेशन जुड़ेंगे

कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक। इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button