दिल्ली

दिल्ली के सदर बाजार में लगी भयंकर आग, दो युवकों की जलकर मौत

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के सदर बाजार में खिलौनों की एक दुकान में भयंकर आग लग गई। दुकान में दो युवकों का जला हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दिल्ली के सदर बाजार के बारा टूटी चौक के पास होली की शाम खिलौने की दुकान में आग लग गई। फायर कंट्रोल रूम को शाम 4:30 बजे के बाद जानकारी मिली। मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गई, लेकिन भयंकर आग को देखते हुए फायर ब्रिगेड की और गाड़ियों को रवाना किया गया। 3 घंटे के बाद आग को कंट्रोल करने में फायर ब्रिगेड की टीम कामयाब रही। आग पर आज सुबह 3:30 बजे पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

11 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

डिविजनल अफसर राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आग चार मंजिला बिल्डिंग और उसके ऊपर बने टेंपरेरी स्ट्रक्चर में लगी थी। घटनास्थल से दो जली हुई बॉडी मिली है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। सदर बाजार पुलिस को जली हुई दोनों बॉडी हैंड ओवर कर दी गई है। इस आग को बुझाने में 15 गाड़ियां 11 घंटे तक लगी रही।


पुलिस की टीम ने संभाली जांच

मौके पर डिविजनल ऑफीसर मनीष ADO भूपेंद्र, सी एल मीणा इत्यादि भी तैनात रहे। फायर ब्रिगेड के अफसरों के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह लगभग 250 स्क्वायर गज में बनी हुई है। आगे की छानबीन पुलिस टीम की ओर से जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button