दिल्ली

दिल्ली में जाम लगना होगा खत्म, ये हाईवे होंगे ‘अनलॉक’; MCD को मिला बड़ा आदेश

नई दिल्ली: नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) ने दिल्ली से सटे या यहां से होकर गुजरने वाले हाईवे पर लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए एक बार फिर से एमसीडी को हाईवे पर बने अपने टोल प्लाजा हटाने को कहा है। NHAI के अधिकारियों ने 10 जनवरी को इस संबंध में एमसीडी व अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की।

इसमें सभी को नवंबर में लिखे गए उस लेटर के बारे में रिमाइंड कराया गया, जिसमें हाईवे से एमसीडी टोल प्लाजा को हटाने के लिए कहा गया था। हालांकि, इसके बावजूद टोल प्लाजा नहीं हटाए गए। लेटर में कहा गया था कि टोल प्लाजा के चलते हाईवे पर न केवल एक्सीडेंट का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि इसके चलते लगने वाले जाम के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। NHAI ने एमसीडी को टोल प्लाजा की एक लिस्ट भी दी है और उन्हें हटाने को कहा है।

NHAI ने टोल प्लाजा के अलावा एमसीडी से हाइवे किनारे लगे बड़े-बड़े यूनिपोल को भी हटाने को कहा है। साथ ही ये भी कहा है कि अगर एमसीडी यूनिपोल विज्ञापन नहीं हटाती है, तो NHAI इस पर खुद ही पहल करेगा। यूनिपोल हटाने में जितना खर्च आएगा, वह एमसीडी से वसूल किया जाएगा।

इन टोल प्लाजा का किया जिक्र

NHAI ने एमसीडी को जो पत्र भेजा है उसमें कहा है कि बिजवासन टोल प्लाजा को एमसीडी जितनी जल्द हो सके हटाए। बिजवासन टोल प्लाजा दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित कापसहेड़ा में बनाया गया है, जो द्वारका एक्सप्रेसवे के ठीक पास ही है। इससे एक तरफ जहां जाम की समस्या आम है, वहीं रोड पर एक्सिडेंट का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा दिल्ली एनएचएआई की सख्ती चली तो विजवासन, रज्जोकरी और वदरपुर समेत कई वॉर्डर से टोल हटाए जाएंगे।

यूनिपोल मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-सहारनपुर हाइवे (NH-709श्री), NH-48 पर रनोकरी बॉर्डर, यूईआर-2 पर झिंझोली टोल प्लाजा, NH-344एन, NH-44 पर बाघन टोल प्लाजा और एनएच-148ए पर बना आया नगर टोल प्लाजा को हटाने के लिए कहा है। NHAI ने पत्र में लिखा है कि एमसीडी के इन सभी टोल के चलते हाइवे के इस स्ट्रेच में गंभीर जाम की समस्या है।

इसलिए इसे हटाया जाना चाहिए। बदरपुर में एमसीडी और NHAI दोनों का टोल प्लाजा है। दोनों ही टोल प्लाजा महज 50 मीटर की दूरी पर हैं। कमर्शल गाड़ियों से NHAI के टोल प्लाजा पर फास्टैग और एमसीडी टोल प्लाजा पर RFID से टोल टैक्स की वसूली की जाती है।

क्यों हटना जरूरी है टोल प्लाज़ा?

दिल्ली-एनसीआर के बॉर्डर एरिया में हाईवे पर बने टोल प्लाजा को हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा है। खुद NHAI ने पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में इसे लेकर एक याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए दिसंबर में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI और MCD को दिल्ली की बॉर्डर पर स्थित उन सभी 9 टोल प्लाजा को किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने पर विचार करने का निर्देश दिया था, जहां भयंकर ट्रैफिक जाम लगता है और उसकी वजह से प्रदूषण होता है।

हालांकि, इसके बावजूद स्थिति में अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस मामले में एक पेच यह भी है कि हाइवे पर बने इन टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों से केवल NHAI का ही टोल नहीं वसूला जाता, बल्कि कमर्शल वाहनों से MCD एनवायरनमेट सेस भी वसूलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button