छत्तीसगढ़

दिवाली पर पुलिस ने मारा छापा, 54 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख की जब्ती

भिलाई। दिवाली पर दुर्ग पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को पुलिस ने जुआ खेलने वालों ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस ने 14 मामलों में 54 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.45 लाख कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और दो चारपहिया सहित 20.61 लाख का माल बरामद किया गया है।

दरअसल, अमलेश्वर थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राम करगा के एक फार्म हाउस में दबिश दी और मौके से 6 आरोपियों को ताश की गड्डियों, 1,11,230 रुपए कैश, 6 मोबाइल, 1 बुलेट और 2 चारपहिया वाहन के साथ पकड़ा। जब्त मामल की कीमत 19.15 लाख रुपए आंकी गई है। दिवाली पर जुए के मामलों को देखते हुए पुलिस ने पहले से सख्त तैयारी की थी। जिले के 6 थानों और 2 चौकियों की टीमों ने छापेमारी कर जुआ खेलते कई लोगों को पकड़ा। यह कार्रवाई अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी थाने और जेवरा-सिरसा व अंजोरा चौकी की पुलिस ने की।

Related Articles

Back to top button