छत्तीसगढ़

शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, युवक ने ऐसे बचाई जान

कांकेर। कांकेर जिले के नरहरपुर नगर पंचायत क्षेत्र से रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शराब दुकान के आहाते में सो रहे युवक के पास अचानक भालू आ पहुंचा और लगभग चार मिनट तक तांडव मचाता रहा। युवक और भालू के बीच यह समय ‘जिंदगी और मौत’ का लुका-छिपी का खेल बन गया। घटना में युवक ने शांत और सूझबूझ भरे तरीके से अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि भालू अक्सर जंगल से बाहर आता है और आसपास के क्षेत्रों में आतंक मचाता है। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे जंगल के नजदीक या खाली आहातों में सोते समय सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button