मनोरंजन

 दुनियाभर में तबाही मचा रही ‘धुरंधर 2’, 9 दिनों में कर डाली है पहाड़ जैसी कमाई, शाहरुख भी रह गए पीछे

Dhurandhar 2 BO Day 9 Worldwide: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है. रिलीज के 9 दिनों में इसने ग्लोबली धमाकेदार कलेक्शन कर डाला है.

वो दिन अब चले गए जब पैन-इंडिया स्टार्स कुछ ही नामों तक सीमित थे, जो बॉक्स ऑफिस पर राज करते थे. रणवीर सिंह अब उन नए सितारों में से एक हैं, जो वर्ल्डवाइड छा गए हैं. एक्टर की धुरंधर: द रिवेंज या धुरंधर 2  ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचाया हुआ है और सिनेमा के कारोबार पर अपना दबदबा, कंट्रोल और राज बनाया हुआ है इसी के साथ ये फिल्म हर दिन होश उड़ा देने वाला बंपर कलेक्शन कर रही है. चलिए यहां जानते हैं रिलीज के 9वें दिन इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन कर डाला है?

धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 9 दिनों में कितना किया कलेक्शन
आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2  अपने दूसरे हफ़्ते में एंट्री कर चुकी है और ये अब भी ज़बरदस्त परफॉर्म कर रही है. इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है लेकिन ये अब भी दुनियाभर में मोटा कलेक्शन कर रही है. फ़िल्म की ये लगातार जबरदस्त परफॉर्मेंस साबित करता है कि इस स्पाई थ्रिलर का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है और इसीलिये इसे देखन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं. इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक 9वें दिन इस  फ़िल्म ने भारत में 18,456 शो के ज़रिए 41.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
  •  इसके साथ ही, भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन बढ़कर 715.72 करोड़ हो गया है
  • जबकि घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ रहा है.
  • वहीं विदेशों में, फ़िल्म ने 274 करोड़ कमाए हैं, जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 1128.99 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

धुरंधर 2 ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे
धुरंधर 2 ने शाहरुख खान और प्रभास को पीछे छोड़ दिया है. जब तुलना की बात आती है, तो धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के (1100 करोड़ रुपये) और प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’  के 1050-1100 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब इस फिल्म के निशाने पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के 1200-1250 करोड़ रुपये और ‘धुरंधर पार्ट 1’ के 1,307–1,354 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को मात देना है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म केजीएफ 2 के परखच्चे उड़ा देगी.

‘धुरंधर 2 के बारे में’
रणवीर सिंह के साथ-साथ, ‘धुरंधर 2 में संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन, गौरव गेरा और अन्य कलाकार भी अहम किरदारों में हैं. इस सीक्वल की कहानी हमजा के अतीत और वर्तमान के धागों को बेहद खूबसूरती से आपस में जोड़ती है. यह फिल्म एक भारतीय अंडरकवर जासूस बनने के उसके सफर को दिखाती है, और यह भी कि कैसे वह लयारी का ‘किंग’ बनकर आतंकवादियों के नेटवर्क को तबाह करने के लिए अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button