छत्तीसगढ़

धार गैंग का शातिर सदस्य गिरफ्तार, देश के कई राज्यों में दर्ज हैं 83 मामले

जगदलपुर. बस्तर में लगातार हो रही चोरी मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मध्यप्रदेश के धार जिले से संचालित कुख्यात धार गैंग के एक सक्रिय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वह चोरी के सोने-चांदी को खपाने का काम करता था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश चौहान के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 83 अपराध दर्ज हैं. इनमें 60 स्थायी वारंट शामिल हैं, जबकि कई मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था.

जानकारी के अनुसार, आड़ावाल, सनसिटी हाउसिंग बोर्ड और बस्तर हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के तार इसी गैंग से जुड़े मिले. बीते दो महीनों में बस्तर पुलिस धार गैंग के कुल 5 सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इस कार्रवाई को बस्तर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मध्यप्रदेश जाकर आरोपी को दबोचा.

अलग-अलग जगहों पर खपाता था चोरी का माल

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गिरफ्तार चोरों से चोरी का माल लेकर उसे अलग-अलग जगह खपाता था. पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. संगठित चोरी गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button