मनोरंजन

 ‘धुरंधर 2’ के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस, 14वें दिन भी धुआंधार छापे करोड़ों, अब 1000 करोड़ पर है नजर

Dhurandhar 2 BO Day 14: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया हुआ है. रिलीज के 14वें दिन तो इसने बॉलीवुड में 900 करोड़ क्लब की शुरुआत कर इतिहास रच दिया.

रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर राज कर रहे हैं. उनकी फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फ़िल्मों में से एक बन गई है. ये स्पाई थ्रिलर फिल्म रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है और लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं. यह सीक्वल दुनिया भर के  बॉक्स ऑफ़िस पर इतिहास रचने वाले आंकड़े दर्ज कर रही है, और इसकी रफ़्तार दूसरे हफ्ते में भी ज़ोरदार बनी हुई है. चलिए यहां जानते ‘धुरंधर 2’  ने दूसरे बुधवार यानी 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

धुरंधर 2′ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ से किसी का भी मन नहीं भर रहा है. ये स्पाई थ्रिलर फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत जबरदस्त रही. पहले ही हफ़्ते में इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अपनी शानदार दौड़ जारी रखते हुए, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म की कमाई दूसरे हफ्ते में भले ही थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन इसने दो हफ़्तों पूरे होने से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल करते हुए 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

  • ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे.
  • वहीं सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज़ के 14वें दिन 20 करोड़ का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ भारत में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ हो गया है.
  • वहीं इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 1101.47 करोड़ हो गया है.

अब बाहुबली 2 को मात देगी ‘धुरंधर 2′ ?
‘धुरंधर 2’ ने अब तक अपनी प्रीक्वल के साथ ही कई कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफ़टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसने केजीएफ चैप्टर 2 के 859.70 करोड़, आरआरआर के 782.20 करोड़, और कल्कि 2898 एडी के 646 करोड़ के कलेक्शन को मात दे ही है. अब इस फिल्म के निशाने पर अब बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 1030.42 करोड़ है. 14 दिनों में ये फिल्म 920 करोड़ कमा चुकी है और बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए इसे 110 करोड़ कमाने होंगे. देखने वाली बात होगी कि ‘धुरंधर 2’  ये उपलब्धि कब हासिल कर पाती है.

धुरंधर 2′ के बारे में
‘धुरंधर 2’ में 
रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में हैं. फिल्म में हमजा के जसकीरत सिंह रंगी की बैक स्टोरी भी दिखाई गई है.  इस फिल्म में वह 2025 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘धुरंधर’ की जासूसी कहानी को ही आगे बढ़ा रहे हैं. कई दर्शकों का कहना है कि यह नया चैप्टर जसकीरत सिंह रंगी के सफ़र को और भी ज़्यादा गहराई देता है. इस फ़िल्म में सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी शामिल हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button