खेल

नमन धीर को छक्का मारना खतरों से खाली नहीं, पहले तीन टी20 में दिखा गजब का पैटर्न

इंदौर: नमन धीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया था। पंजाब के नमन मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज के साथ ही ऑफ स्पिनर हैं। अपने पहले तीन मैचों में उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। पहले मैच में शाई होप, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर उनका शिकार बनें तो तीसरे मैच में शिमरोन हेटमायर और कमिल पूरन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

नमन धीर सभी विकेट में कनेक्शन

नमन धीर ने सभी 5 विकेट में गजब का पैटर्न देखने को मिला है। हर बल्लेबाज ने आउट होने से पहले वाली गेंद पर उनके खिलाफ छक्का मारा था। इसके बाद अगली गेंद पर वह आउट हो गया। इंदौर में नमन ने 3 ओवर में 39 रन देकर दो विकेट लिए। अपने पहले ओवर में 5वें गेंद पर शिमरोन हेटमायर से छक्का खाने के बाद आखिरी गेंद पर उनका विकेट ले लिया। फिर 11वें ओवर में कमिल पूरन के साथ भी यही हुआ।

भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत के लिए नमन धीर अब तक सबसे सफल गेंदबाज हैं। 3 मैचों में उन्होंने 9 ओवर डाले हैं औऱ 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। वहीं मयंक यादव और अर्शदीप सिंह के नाम 4-4 विकेट हैं। सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज के पास हैं। टी20 क्रिकेट में ऑफ स्पिनर का दबदबा काफी कम देखने को मिलता है लेकिन तीन मैचों के बाद दो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑफ स्पिनर ही हैं।

इंदौर में नहीं आई ओस

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 223 रन बनाए। रांची में 250 का टारगेट 19वें ओवर में ही चेज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी। इंदौर में दूसरी पारी के दौरान ओस नहीं आई। ओस की वजह से गेंदबाजी मुश्किल हो जाती है और गीली गेंद के खिलाफ बल्लेबाज मनमुताबिक शॉट खेल पाते हैं।

Related Articles

Back to top button