महाराष्ट्र

नवी मुंबई में BJP और शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ खड़े किए महापौर, उपमहापौर प्रत्याशी

मुंबई : नवी मुंबई मनपा चुनाव परिणामों के बाद रविवार को महापौर और उपमहापौर पद के लिए BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) की तरफ से उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया। BJP की तरफ से सुजाता सूरज पाटील ने महापौर और दशरथ सीताराम भगत ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा, तो वहीं शिवसेना की तरफ से सरोज रोहिदास पाटील ने महापौर और आकाश मढवी ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन भरा। दोनों पार्टियों की तरफ से नामांकन पत्र आने के कारण अब 5 फरवरी को आयोजित महासभा में दोनों पदों के लिए चुनाव करवाया जाएगा।

नवी मुंबई मनपा चुनाव में 111 सीटों में से BJP को 65 और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 42 सीटों पर जीत मिलीं थीं। चुनाव रिजल्ट के बाद ऐसा लग रहा था कि BJP निर्विरोध महापौर बनाने में सफल हो जाएगी, लेकिन शिवसेना ने उसके लिए चुनौती खड़ी कर दी है। ज्यादातर मनपा चुनावों में BJP और शिवसेना (शिंदे गुट) एकसाथ चुनाव लड़े थे, कुछ जगहों पर अगल-अलग भी लड़े, लेकिन चुनाव बाद एकसाथ आ गए थे।

उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के उलट हुआ

उल्हासनगर में शिवसेना एकनाथ शिंदे अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी उसके बावजूद BJP को उपमहापौर का पद दे दिया था, उसी तरह कल्याण-डोंबिवली में भी शिवसेना अपने दम पर बहुमत तक पहुंच गई थी, फिर भी BJP को उपमहापौर का पद दे दिया, जिससे वहां भी महापौर और उपमहापौर का चुनाव निर्विरोध हो गया था।

नवी मुंबई में भी उम्मीद थी कि जहां BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भी माना जा रहा था BJP शिवसेना (शिंदे गुट) को साथ लेते हुए उन्हें उपमहापौर का पद दिया जाएगा। लेकिन इसके उलट फैसला करते हुए यहां BJP ने उम्मीदवारों का नामांकन भरवा दिया और शिवसेना (शिंदे गुट) से चर्चा तक नहीं की।

नवी मुंबई में खींचतान

BJP द्वारा नॉमिनेशन भरने के बाद शिंदे की शिवसेना ने भी यहां दोनों पदों (महापौर और उपमहापौर) पर नामांकन भरवाकर चुनौती पेश कर दी है। यहां राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि BJP ने बड़ा दिल दिखाया होता और शिवसेना को उपमहापौर पद दिया होता, तो यहां भी दोनों एकसथ आ सकते थे। नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के बाद नवी मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) के उपनेता विजय चौगुले ने कहा कि राज्य में महायुति की सरकार है, इसलिए हमने नामांकन भरा है और आगे चुनाव तक इंतजार करेंगे।

सुजाता पाटील के नाम ने चौंकाया

चुनावी रिजल्ट के बाद नवी मुंबई मनपा में महापौर की सीट सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुई, तो यहां BJP की कई अनुभवी नगरसेविकाओं के नाम चर्चा में आए। हालांकि, नाईक ने अपने वफादार को महापौर का पद देकर सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया। रविवार को बीजेपी ने सुजाता पाटील का नाम आगे कर सभी को झटका दे दिया।

गणेश नाईक के खास हैं सुजाता कि पति सूरज पाटील

सुजाता पाटील के पति सूरज पाटील को गणेश नाईक परिवार का एक वफादार नगरसेवक माना जाता है। सुजाता पाटील लगातार दूसरी बार नगरसेविका बनी है। जबकि दो बार से अधिक नगरसेविका नेत्रा शिर्के, शुभांगी पाटील, माधुरी सुतार,रेखा म्हात्रे को नजरअंदाज कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button