खेल

नागपुर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज

एजेंसियां— नागपुर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज बुधवार से खेली जाएगी। बुधवार को सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीरीज टी-20 वल्र्ड कप के लिए अच्छी तैयारी होगी। सात फरवरी से शुरू होने वाले वल्र्डकप के लिए दोनों टीमों के पास अपना बेस्ट प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका होगा।

नागपुर के विदर्भ क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है। खासकर, स्पिनर्स को नागपुर में ज्यादा मदद मिलती है। हालांकि, पिच पर बाउंस अच्छा रहता है, जिसके चलते बल्लेबाजों को भी सहायता मिलती है।

भारत— सूर्यकुमार (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले 3 मैचों के लिए), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई।

न्यूजीलैंड— मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, काइल जैमिसन, जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क।

Related Articles

Back to top button