अन्य खबरें

नाती के पहले जन्मदिन पर ननिहाल से आया करोड़ों का गिफ्ट, पूरा ससुराल हो गया मालामाल!

पहले के समय में शादी-ब्याह में दुल्हन पक्ष की तरफ से गिफ्ट्स के नाम परब अच्छा-खासा दहेज़ दिया जाता था. कई जगहों पर इसकी घोषणा की जाती थी कि वधु पक्ष की तरफ से क्या-क्या दिया गया है. लेकिन अब ज़माना एडवांस हो चुका है. अब तो नाती के जन्मदिन पर भी ननिहाल से अच्छा खासा तोहफा आने लगा है. इसी की एक बानगी सोशल मीडिया पर शेयर की गई जिसमें एक मामा ने अपने भांजे के पहले जन्मदिन पर ननिहाल पक्ष से भेजे गए गिफ्ट्स की लिस्ट पढ़कर सुनाई. इसमें सोने-चांदी, जमीन, कपड़े से लेकर कई बेशकीमती चीजें शामिल थी. लिस्ट सुनते ही लोगों के होश उड़ गए. इस नए ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है.

Related Articles

Back to top button