राष्ट्रीय
नेपाल में बाढ़ से तबाही के बाद बिहार के बगहा में बजी खतरे की घंटी, खाली कराए जा रहे निचले इलाके

बगहा। नेपाल में भारी भूस्खलन और बाढ़ की सूचना के बाद गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए बगहा अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गंडक नदी के किनारे और निचले इलाकों में बसे लोगों को सतर्क करते हुए प्रशासन की ओर से लगातार माइकिंग कराई जा रही है।




