खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 2022 के बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, वरुण चक्रवर्ती भी लौटे

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में सबसे ज्यादा ध्यान जिस खिलाड़ी के नाम पर जा रहा है वह और कोई नहीं बल्कि दिग्गज तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवी की 4 साल बाद टीम में एंट्री हुई है। वहीं वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हो चुकी है।

वरुण और भुवी की वापसी

4 साल बाद राष्ट्रीय टीम की नीली जर्सी में लौटने वाले भुवी जहां पावरप्ले में अपनी स्विंग गेंदबाजी से धार देंगे वहीं वरुण चक्रवर्ती की फिरकी मिडिल ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित होगी। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में ही है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।

स्टार खिलाड़ियों से सजी है टीम

बल्लेबाजी विभाग में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ईशान किशन के कंधों पर रहेगा जो टॉप ऑर्डर में टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाने में सक्षम हैं।

ऑलराउंडर्स और तगड़े गेंदबाज भी मौजूद

ऑलराउंडर और गेंदबाजी विभाग में भी जबरदस्त संतुलन देखने को मिल रहा है। अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर के रूप में टीम के पास बेहतरीन ऑलराउंड विकल्प मौजूद हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह करेंगे, जिन्हें मयंक यादव और प्रिंस यादव की रफ्तार का साथ मिलेगा। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी विरोधी टीम को फिरकी के जाल में फंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल:

पहला टी20I22 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगली ओवलदोपहर 12:30 बजे
दूसरा टी20I24 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगली ओवलदोपहर 12:30 बजे
तीसरा टी20I27 अक्टूबर 2026वेलिंगटनस्काई स्टेडियमदोपहर 12:30 बजे
चौथा टी20I30 अक्टूबर 2026ऑकलैंडईडन पार्कदोपहर 12:30 बजे
पांचवां टी20I1 नवंबर 2026हैमिल्टनसेडन पार्कदोपहर 12:30 बजे

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

Related Articles

Back to top button