खेल

 न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा, DRS ने बदल दिया खेल, टीम इंडिया को अब चाहिए सिर्फ 5 विकेट

आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वेलिंगटन टेस्ट का पांचवां और आखिरी दिन है. पांचवें दिन लंच तक न्यूजीलैंड 71 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना चुका है. इससे पहले भारतीय टीम ने कुल 352 रनों की बढ़त हासिल की थी, जिसके जवाब में चौथे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए थे.

पांचवें दिन डेवोन कॉनवे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए जो 165 गेंद खेलकर 65 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं रचिन रवींद्र भी किसी मजबूत दीवार की तरह डटे हुए थे, लेकिन कॉनवे के कुछ देर बाद ही वह भी चलते बने.  रवींद्र ने 129 गेंद में 37 रन बनाए. 

लंच तक कीवी टीम 157 रन बना चुकी है और वह अभी भी 195 रनों से पीछे है. मगर आज रनों से ज्यादा ओवरों की संख्या मायने रखती है. न्यूजीलैंड को हर हाल में बचे हुए 64 ओवर सर्वाइव करने होंगे. यह 64 ओवर बैटिंग करके ही न्यूजीलैंड इस मैच को बचा सकता. अगर कीवी टीम बचे हुए 199 रन बनाने से पहले ही आउट हो गई तो भारत पारी के अंतर से जीत जाएगा. 

पांचवें दिन अभी तक न्यूजीलैंड के 2 विकेट गिरे हैं. पहले वाशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को आउट किया. उसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र का विकेट चटकाया. less

Related Articles

Back to top button