राष्ट्रीय

पश्चिम एशिया संकट का असर: कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

नई दिल्ली। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन आम जनता और व्यापारियों को महंगाई का जोरदार झटका लगा है। तेल कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) के सिलेंडरों की कीमतों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। यह वृद्धि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण की गई है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी एशिया में बढ़ते सैन्य संघर्ष और अस्थिरता के चलते वैश्विक तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। इसी वैश्विक दबाव के कारण घरेलू स्तर पर गैस की कीमतों को बढ़ाना पड़ा है।

दिल्ली में इतना है सिलिंडर का रेट

सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी कीमतों में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, यानी मात्र एक महीने के अंतराल में व्यापारिक गैस के दाम 300 रुपये से अधिक बढ़ चुके हैं।

खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं

कमर्शियल गैस के महंगे होने से रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना और अन्य खाद्य वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। हालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) की कीमतों में फिलहाल किसी बदलाव की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button