अन्य खबरें

पांच महीने की प्रेग्नेंट थी बीवी, हनीमून मनाने ले गया पति, रोमांस करते-करते पैदा हो गई 480 ग्राम की बेटी!

मलेशिया के एक कपल के साथ अजीबोगरीब घटना घटी. कपल पांच महीने प्रेग्नेंट था लेकिन दोनों हनीमून मनाने जापान गए थे. वहां अचानक ही महिला को लेबर पेन उठ गया और मात्र 22 हफ्ते में ही बच्चे का जन्म हो गया.

मलेशिया के एक कपल के साथ जापान में हनीमून के दौरान वो हो गया, जिसकी दोनों ने कल्पना नहीं की थी. कपल लंबे समय से जापान घूमने जाने की तैयारी कर रहा था. इसके लिए दोनों ने पैसे जमा किए थे. लेकिन उनके लिए ये बुरे सपने जैसा बन गया.

बुकिट मर्टाजम से ताल्लुक रखने वाले लियांग ची लियांग (32) और उनकी पत्नी चान लुएन चियांग (29) ने लंबे समय से जापान हनीमून के लिए बचत की थी. दोनों ने फ्लाइट्स और होटल पहले से बुक कर लिए थे. लेकिन जापान पहुंचते ही पत्नी को गंभीर हेमरेज (ब्लीडिंग) हो गया जिसकी वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही 22 हफ्ते (केवल 5 महीने) में बेबी गर्ल एलेक्सिस लियांग शी यू का जन्म हो गया. अब डॉक्टर्स बच्ची की जान बचाने में जुट गए हैं.

गंभीर है बच्ची की हालत
बच्ची का जन्म मात्र बाइसवें हफ्ते में हुआ है. जन्म के दौरान बच्ची का वजन सिर्फ 480 ग्राम था. घटना दिसंबर में हुई. बच्ची अभी भी NICU में इंटेंसिव केयर में है. जापान के अस्पताल में उसकी हालत अभी भी नाजुक है. बहुत छोटी और कमजोर होने के कारण मार्च 2026 तक कपल का मलेशिया लौटना संभव नहीं है. इसमें मेडिकल खर्च अनुमानित RM1.5 मिलियन (लगभग 3 करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है. परिवार ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी, तो 3 दिनों में ही पैसे जमा हो गए.

विदेश में मिली मदद
कोऑपरेटिव्स डेवलपमेंट मिनिस्टर स्टीवन सिम ने RM50,000 डोनेट किए और वन होप चैरिटी ने मां के जापान में रहने का खर्च उठाया ताकि वो बच्ची को ब्रेस्ट मिल्क दे सकें। 22 हफ्ते में जन्म बेहद रेयर और जोखिम भरा होता है. ऐसे बच्चे को एक्स्ट्रीमली प्रीमैच्योर कहा जाता है. सर्वाइवल रेट बहुत कम होता है, लेकिन जापान की एडवांस्ड NICU सुविधाओं से उम्मीद बनी हुई है. बच्ची को लगातार मॉनिटरिंग, वेंटिलेटर और स्पेशल केयर मिल रही है. डॉक्टर कहते हैं कि अगर वो एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट (मार्च 2026) तक पहुंच गई तो ही ट्रांसपोर्ट संभव है. ये घटना बताती है कि हनीमून जैसी खुशी भरी यात्रा कितनी अनप्रेडिक्टेबल हो सकती है. प्रेग्नेंसी में इंटरनेशनल ट्रैवल रिस्की होता है. एयरलाइंस 32 हफ्ते बाद स्पेशल परमिशन मांगती हैं, लेकिन अर्ली प्रेग्नेंसी में भी अचानक कॉम्प्लिकेशंस हो सकते हैं. इस मलेशियन कपल्स ने पहले से डॉक्टर से कंसल्ट नहीं किया था, जिससे ये सिचुएशन बनी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button