खेल
पाकिस्तान की बत्ती गुल, भारत को दिया सिर्फ 56 रन का लक्ष्य; बना शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान की टीमें शनिवार (05 सितंबर) को 2026 महिला एशिया कप के लिए दुबई के दुबई इंटरनेशनल मैदान पर आमने-सामने हैं. टूर्नामेंट के 9वें मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान भारत के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए. यह टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा टोटल रहा. इस तरह पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.




