दिल्ली

पितृपक्ष अमावस्या में पितरों का तर्पण करेंगी नाजिया खान, परिवार के साथ पहुंचेंगी उज्जैन, कहा- कई सालों से थी इच्छा

उज्जैन : सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान शनिवार को अपने पितरों का तर्पण करेंगी। वह पितरों का तर्पण उज्जैन में करेंगी। पितृपक्ष की अमावस्या को लेकर उज्जैन में विशेष तैयारियां की गई हैं। नाजिया इलाही खान भी इस मौके पर अपने पितरों का तर्पण करेंगी। इसी के साथ ही उन्होंने प्रेमानंद महाराज का समर्थन किया है।

शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए नाजिया इलाही खान ने कहा कि प्रेमानंद महाराज को बदनाम करने की साजिश हो रही है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक संत की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से आश्रम को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

क्या कहा नाजिया इलाही खान मे

नाजिया इलाही खान ने कह पिछले कई वर्षों से उनके मन में अपने पितरों का तर्पण करने का विचार था। इस बार सर्वपितृ अमावस्या पर यह अवसर मिल रहा है, इसलिए उन्होंने उज्जैन में तर्पण करने का निर्णय लिया है। नाजिया खान के मुताबिक वे पहली बार मध्य प्रदेश की धरती पर अपने परिवार के दिवंगत बुजुर्गों के लिए श्राद्ध कर्म करने जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वे महाकाल की नगरी उज्जैन में पूरे विधि-विधान के साथ अपने पितरों का तर्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करेंगी। नाजिया इलाही खान अपने परिजनों के साथ इंदौर पहुंच गई हैं।

भोजशाला भी जाएंगी

नाजिया इलाही खान शुक्रवार को इंदौर धार स्थिति भोजशाला भी जाएंगी। नाजिया खान ने दुर्गा पूजा और गरबा उत्सव को लेकर भी हिंदू संगठनों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरबा और नवरात्रि के दौरान हिंदू बेटियों को निशाना बनाकर उन्हें लव जिहाद में फंसाने की कोशिश की जाती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान से फंडिंग और रणनीति तय की जाती है।

उन्होंने हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं से नवरात्रि के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button