अंतर्राष्ट्रीयव्यापार

 पीएम मोदी के हुए मुरीद, एक फोन कॉल और झुक गया अमेरिका… ट्रंप ने घटाया भारत पर टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगा रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी दी। अब अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सामानों पर केवल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगा रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी दी। अब अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सामानों पर केवल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत पर टैरिफ घटाने की घोषणा की।
  2. यह कदम भारत के लिए व्यापारिक राहत लेकर आया।
  3. दोनों देशों के व्यापार संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने भारत पर लगा रेसिप्रोकल टैरिफ घटाने की घोषणा की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर इसकी जानकारी दी। अब अमेरिका में निर्यात किए जाने वाले सामानों पर केवल 18 फीसदी टैरिफ लगेगा। ट्रंप ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25% से घटाकर 18% कर देगा।

इसके पहले भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। हालांकि तब सर्जियो गोर ने इस संबंध में किसी भी तरह की अतिरिक्त जानकारी नहीं दी थी। लेकिन इस पोस्ट की भाषा बता रही थी कि सर्जियो और अमेरिका किसी बात को लेकर बेहद उत्साहित हैं। अब ट्रंप के पोस्ट से सब कुछ स्पष्ट हो गया है।

ट्रंप ने खुद दी जानकारी

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, ‘आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड, और रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और वेनेजुएला से बहुत ज्यादा खरीदने पर सहमत हुए।’

ट्रंप ने भारत पर घटाया टैरिफ तो क्या बोली कांग्रेस?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने इसे “फादर ऑफ ऑल डील्स” मानने से इनकार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने हार मान ली है। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की गतिविधियों की जानकारी अमेरिकी अधिकारियों से मिलती है, भारतीय सरकार से नहीं।

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री ने आखिरकार हार मान ली है। यह फादर आफ आल डील्स नहीं हो सकता।

मिस्टर इंडिया फिल्म के एक संवाद का हवाला देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- स्पष्ट है कि मोगैंबो खुश है। इससे पहले भारत और यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते को मदर आफ आल डील्स कहा जा रहा था।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच बातचीत की पुष्टि किए जाने के बाद भी कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोल दिया था। विपक्षी पार्टी ने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत को अपनी सरकार की गतिविधियों की जानकारी केवल ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त अधिकारियों से ही मिलती है।

ट्रंप ने की मोदी से बात

एक्स पर एक पोस्ट में गोर ने कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की है। देखते रहिए। उस समय तक भारत सरकार की ओर से बातचीत का कोई विवरण नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में पीएम मोदी ने खुद एक्स पर पोस्ट कर वार्ता की जानकारी दी।

भारत सरकार की तरफ से नहीं, बल्कि..

सर्जियो गोर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज आपस में बात की। यह जानकारी भारत सरकार की तरफ से नहीं, बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत ने दी है। अब तो यही आम बात हो गई है-भारत को अपनी सरकार की गतिविधियों की जानकारी सिर्फ राष्ट्रपति ट्रंप या उनके नियुक्त अधिकारियों से ही मिलती है। ट्रंप-निर्भरता!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button