स्वास्थ्य

फलों के रंग से आपकी सेहत का कनेक्शन, जानें कौन सा रंग आपसे जुड़ा…

 डेस्क : फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के रंग उनके असली गुणों के बारे में भी संकेत देते हैं? अलग-अलग रंगों के फलों में अलग-अलग पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) मौजूद होते हैं, जो शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यदि आप अपनी डाइट में रंग-बिरंगे फल शामिल करेंगे, तो कई बीमारियों से बचाव संभव है। आइए रंगों के आधार पर जानें कौन सा फल आपके लिए सबसे लाभकारी है।

लाल फल

लाल फलों और सब्जियों में कैरोटेनॉयड्स (Carotenoids) पाए जाते हैं। टमाटर, सेब, चेरी, तरबूज, स्ट्रॉबेरी और लाल शिमला मिर्च जैसे फलों में ये तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। लाल फल एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) से भरपूर होते हैं और स्किन हेल्थ, आंखों की दृष्टि तथा समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी माने जाते हैं।

पीले और नारंगी फल

पीले और नारंगी रंग के फल और सब्जियों में भी कैरोटेनॉयड्स होते हैं, जो शरीर में अल्फा और बीटा कैरोटीन में बदलकर विटामिन A का कार्य करते हैं। गाजर, संतरा, खुबानी और हल्दी इनमें शामिल हैं। ये आंखों की रोशनी, इम्यूनिटी और स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं।

हरे फल

हरे रंग के फल और सब्जियों में क्लोरोफिल सहित कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। एवोकाडो, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, सेब, नाशपाती, हरी पत्तेदार सब्जियां और ग्रीन टी में यह पाया जाता है। हरे फल ब्लड वेसल्स को लचीला बनाते हैं, ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं। इससे हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

नीले और बैंगनी फल

बैंगनी और नीले फलों में एंथोसायनिन और रेस्वेराट्रोल जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, अंजीर, बैंगनी अंगूर और आलूबुखारा इसके प्रमुख उदाहरण हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करते हैं। साथ ही, यह मेंटल हेल्थ और ब्रेन सेल्स की सिग्नलिंग सुधारने में भी मददगार हैं।

सफेद और भूरे फल

सफेद और भूरे रंग के फल और सब्जियों में फ्लेवोन्स जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं। लहसुन, आलू, केले आदि में ये पाए जाते हैं। लहसुन में मौजूद एलिसिन एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। ये ब्लड वेसल्स को फैलाव देने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

विशेषज्ञ की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना केवल एक रंग के फल खाने की बजाय रंग-बिरंगे फल खाने चाहिए। लाल, पीले, हरे, नीले और सफेद फलों को अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज, स्ट्रोक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा भी कम होता है। साथ ही, इनमें मौजूद फाइटोन्यूट्रिएंट्स आपकी त्वचा और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button