खेल

फाइनल में एंट्री के लिए उतरेगी मंधाना की टीम, UP से मुकाबला आज, हार की हैट्रिक का भी डर

 ब्यूरो— नई दिल्ली, अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) लगातार दो मैच में हार को पीछे छोडक़र यूपी वॉरियर्स के खिलाफ गुरुवार को वडोदरा में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के मैच में जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। आरसीबी (10 अंक) डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने वाली एकमात्र टीम है, लेकिन वॉरियर्स के खिलाफ जीत से उसकी फाइनल में जगह भी पक्की हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए कड़ी चुनौती का सामना कर रही वॉरियर्स की टीम को अपनी शीर्ष स्कोरर फोबे लिचफील्ड (243 रन) की चोट से बड़ा झटका लगा है। लिचफील्ड टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और एमी जोन्स को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

स्मृति मंधाना की अगवाई वाली आरसीबी की टीम पहले पांच मैच जीत कर सभी टीमों से काफी आगे निकल गई थी, लेकिन उसके बाद मिली दो हार ने निश्चित रूप से उसके अभियान को झटका लगा है। वहीं वॉरियर्स की टीम अभी सबसे निचले पायदान पर है और उसके लिए अब करो या मरो जैसी स्थिति बन गई है क्योंकि शीर्ष तीन टीम में जगह बनाने के लिए उसे न सिर्फ अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे, बल्कि अगर मगर की कठिन डगर से भी गुजरना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button