राजनीति

बहुमत मिला नहीं, पर भिवंडी में मेयर बनने को लेकर बीजेपी में फुटव्वल

मुंबई : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने भिवंडी मनपा के महापौर पद के लिए बीजेपी की ओर से नारायण चौधरी का नाम सुझाया था। इसके बाद शहर अध्यक्ष रवि सावंत ने महापौर पद के लिए नारायण चौधरी के नाम की घोषणा कर दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों के बैनर लगने लगे थे। तभी बीजेपी से महापौर पद के इच्छुक पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील के भतीजे सुमित पाटील के समर्थकों ने सुमित पाटील के नाम की आधिकारिक घोषणा होने का दावा करते हुए बैनर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

भिवंडी में महापौर चुनाव से पहले ही बीजेपी में 2 गुट बन गए है। वहीं, बीजेपी से महापौर पद के दावेदार नगरसेवक सुमित पाटील ने आरोप लगाया है कि जब नारायण चौधरी बीजेपी के प्राथमिक सदस्य ही नहीं है, तो उन्हें प्रदेश अध्य क्ष द्वारा महापौर पद का उम्मीदवार कैसे बनाया गया।

बहुमत का संख्याबल कैसे बनेगा?

भिवंडी मनपा में बीजेपी के 22 और शिंदे सेना के 12 एवं एक निर्दलीय नगरसेवक सहित इनकी कुल संख्या 35 हो रही है, जबकि बहुमत के लिए 46 चाहिए। बहुमत के संख्या बल को लेकर रवि सावत ने कहा, सभी नगरसेवक शहर का विकास चाहते है। शहर का विकास सिर्फ बीजेपी कर सकती है, इसलिए अन्य पार्टियों के कई नगरसेवक विकास के मुद्दे पर बीजेपी के साथ आने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button