बांके बिहारी मंदिर में बड़ी लापरवाही! LED स्क्रीन पर अश्लील गाने चलने से श्रद्धालु नाराज

उत्तर प्रदेश के मथुरा में वृंदावन स्थित श्रीबांके बिहारी जी के मंदिर में LED स्क्रीन पर अश्लील गाने और वेब सीरिज चलने से श्रद्धालुओं और गोस्वामी समाज में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है. इसका वीडियो वायरल होने के बाद मामला बढ़ गया है. अब जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.
श्रधालुओं के लिए मंदिर के बाहर और अंदर के दर्शन करने के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा LED स्क्रीन लगवाई गयी है. जिस पर वेब सीरिज और गानों को देख लोग भड़क गया हैं. इस मामले पर अभी तक मंदिर प्रबंधन का बयान सामने नहीं आया है.
क्या है पूरा मामला ?
यहां बता दें कि मंदिर मार्ग/वनखंडी क्षेत्र के पास श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के लाइव दर्शन दिखाने के लिए लगी LED स्क्रीन पर अचानक फिल्मी गाने चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद इस स्क्रीन से जुड़ी अन्य वीडियो क्लिप्स को लेकर भी चर्चा सामने आई. यह वीडियो 15 नवंबर का बताया जा रहा है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
यह स्क्रीन वृंदावन के भरतपुर कुंज स्थित राधासरोवर महाराज ट्रस्ट के प्रबंधक मनोज कुमार द्वारा लगवाई गयी थी, ताकि भक्त लाइव दर्शन कर सकें. उधर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भी स्पष्ट कर दिया है कि स्क्रीन का संचालन नगर निगम द्वारा नहीं किया जा रहा है.
ट्रस्ट की सफाई
इस मामले में मंदिर ट्रस्ट ने इसे तकनीकी भूल माना, उनके मुताबिक इसका ऑपरेटर एक नाबालिग छात्र है. भविष्य में ऐसा नहीं होगा, इसका आश्वासन दिया गया है. इसलिए इस विषय को समाप्त करने की अपील की गयी है.
लोगों में नाराजगी
उधर मंदिर सेवायत और कमेटी सदस्य हिमांशु गोस्वामी तथा श्रद्धालुओं ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं और व्यवस्थाओं से जुड़ी गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.




