खेल

बांग्लादेश को भारत में ही खेलना होगा T20 World Cup, आईसीसी ने खारिज की वेन्यू बदलने की मांग

ब्यूरो— नई दिल्ली, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की टी-20 वल्र्ड कप के वेन्यू बदलने की मांग खारिज कर दी है। आईसीसी ने साफ किया कि वल्र्ड कप के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी ने इंटरनेशनल एक्सपर्ट की जांच में पाया कि बांग्लादेश टीम और अधिकारियों को भारत में कोई खतरा नहीं है। खासतौर पर कोलकाता और मुंबई में बांग्लादेश के तय मुकाबलों को लेकर जोखिम को सुरक्षा इंतजामों से संभाला जा सकता है। आईसीसी ने कहा कि टी-20 वल्र्ड कप 2026 का मैच शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है और सभी भाग लेने वाली टीमों से नियमों के तहत अपनी जिम्मेदारियां निभाने की उम्मीद है। आईसीसी ने यह भी दोहराया कि उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आईसीसी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोट्र्स ने कंटिन्जेंसी प्लानिंग को वास्तविक खतरे के रूप में पेश किया, जो सही नहीं है। संभावित परिस्थितियों पर पहले से योजना बनाना एक सामान्य और पेशेवर प्रक्रिया है, ताकि हर स्थिति के लिए तैयारी रहे, भले ही उसकी संभावना बहुत कम क्यों न हो। इन परिकल्पनाओं को किसी तरह का आदेश या निष्कर्ष नहीं माना जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button