
नई दिल्ली। Asian Games 2026 Day 6 Live: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में 7वें दिन की शुरुआत भारत ने मेडल के साथ की। सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले छठे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार खेल दिखाया। भारत ने कुल 6 मेडल पक्के किए, जिसमें एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 37-34 से हराया। यह भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है।




