खेल

चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद

चेन्नई, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल मुकाबले में सोमवार को कांटे की टक्कर होगी। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए चेन्नई को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। एक हार उसके आगे बढऩे के दरवाजे बंद कर सकती है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण है। हैदराबाद हालांकि चेन्नई की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उसके 12 मैच में 14 अंक है और अभी वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई की टीम के 12 मैच में 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। जैसे कि उसके बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा था, उनके लिए अब बाकी बचे दोनों मैच फाइनल जैसे हो गए हैं। चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अब तक जब भी अच्छा प्रदर्शन किया, तब टीम को जीत मिली।

ऐसे में उसकी संभावना बरकरार रखने के लिए सैमसन, गायकवाड, उर्विल और कार्तिक को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वहीं हैदराबाद की कभी बल्लेबाजी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत नजर आती है, लेकिन कभी वह फिसड्डी साबित हो जाती है जैसा पिछले मैच में हुआ। इसके लिए जरूरी है कि अभिषेक, हेड और ईशान अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button