खेल
भारतीय हाकी टीम फाइनल में, जूनियर पुरुष टीम ने एशिया कप के सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया

एजेंसियां— मोकी, भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए। भारत अब 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से खेलेगा।
भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है और अब उसके पास लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुखविंदर ने भी गोल किया। मलेशिया की ओर से एम राहुल ने एक गोल किया।




